कंपनियां

Q4 Results: Star Health Insurance का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 40 प्रतिशत बढ़ा

Star Health ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का सकल लिखित प्रीमियम बढ़कर 4,968 करोड़ रुपये हो गया

Published by
भाषा   
Last Updated- April 30, 2024 | 1:51 PM IST

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 142 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का पिछले साल इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 102 करोड़ रुपये रहा था।

स्टार्ट हेल्थ ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का सकल लिखित प्रीमियम बढ़कर 4,968 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,199 करोड़ रुपये था।

शुद्ध प्रीमियम भी पिछले साल की इसी तिमाही के 3,993 करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 4,570 करोड़ रुपए हो गया।

First Published : April 30, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)