facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

Q3 Results: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी का Q3 में घाटा बढ़कर पहुंचा ₹564 करोड़, शेयरों में आई 2.6% की गिरावट; निवेशक रखें नजर

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को ₹564 करोड़ का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह ₹376 करोड़ था।

Last Updated- February 07, 2025 | 3:27 PM IST
Q3 results

Ola Electric Q3 Results: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Ola इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को अपनी तीसरी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा कर दी। कंपनी ने तीसरी तिमाही घाटे में बढ़ोतरी दर्ज की, जिसका मुख्य कारण बढ़ती प्रतिस्पर्धा और इससे बचने के लिए कंपनी द्वारा दी गई भारी छूट को माना जा रहा है।

सॉफ्टबैंक द्वारा समर्थित इस कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹564 करोड़ ($64.51 मिलियन) का घाटा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह ₹376 करोड़ था। रिजल्ट की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में 2.6% की गिरावट आई।

संख्या के आधार पर Ola इलेक्ट्रिक भारत की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी है, लेकिन बजाज ऑटो और TVS मोटर जैसी पारंपरिक कंपनियों द्वारा नए मॉडल्स के लॉन्च के चलते इसकी बिक्री में गिरावट आई है। ये कंपनियां ऐसे मॉडल ला रही हैं, जिनकी कीमतें Ola के स्कूटरों के लगभग बराबर हैं।

Ola इलेक्ट्रिक ने 2021 के अंत में अपना पहला स्कूटर लॉन्च किया था, लेकिन अब तक मुनाफे में नहीं आई है। कंपनी को उम्मीद है कि अपनी खुद की बैटरी सेल का प्रोडक्शन करने से उसे लाभ कमाने में मदद मिल सकती है।

दिसंबर तिमाही भारत में त्योहारी सीजन के दौरान आती है, और इसमें Ola इलेक्ट्रिक ने अपने एंट्री-लेवल स्कूटरों पर भारी छूट दी। इसके चलते इसके स्कूटरों के एक्स-शोरूम कीमत आधी हो गई और लगभग ₹50,000 तक पहुंच गई। विश्लेषकों के अनुसार, इसका असर कंपनी के राजस्व पर पड़ा और यह 19.4% घटकर ₹1,045 करोड़ रह गया।

कंपनी ने कहा, “अक्टूबर में त्योहार के दौरान बिक्री के चलते प्रदर्शन मजबूत रहा, लेकिन कुल तिमाही में प्रतिस्पर्धा और अन्य चुनौतियों के चलते कमजोरी देखी गई।”

Ola इलेक्ट्रिक के एंट्री-लेवल मॉडल्स का कुल बिक्री में हिस्सा बढ़कर एक-तिहाई हो गया, जबकि एक साल पहले यह केवल 4% था। कंपनी के कुल खर्च घटे, जिसमें कच्चे माल की लागत — जिसमें बैटरी सेल भी शामिल हैं — लगभग 29% कम हो गई।

बता दें कि Ola इलेक्ट्रिक कंपनी की स्थापना भाविश अग्रवाल ने की थी, जो इसके संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। Ola इलेक्ट्रिक ने 2021 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया और तब से अलग-अलग मॉडलों के साथ बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत की है। हाल ही में, कंपनी ने Gen 3 स्कूटर की नई सीरीज लॉन्च की है, जिसमें S1 X, S1 X+, S1 Pro, और S1 Pro+ जैसे मॉडल शामिल हैं। इन मॉडलों की कीमतें ₹79,999 से शुरू होकर ₹1,69,999 तक जाती हैं, जो विभिन्न बैटरी विकल्पों और रेंज के साथ उपलब्ध हैं।  कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, Ola इलेक्ट्रिक ने रोडस्टर X नामक एक नई मोटरसाइकिल भी पेश की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹74,999 है।

Ola इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपना आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) भी लॉन्च किया है, जिससे यह भारत की पहली लिस्टेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है।

First Published - February 7, 2025 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट