facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

Q3 Results: Tata Motors के मुनाफे में 22% की गिरावट, ये 3 वजहें बनी नुकसान का बड़ा कारण

Advertisement

विश्लेषकों को उम्मीद थी कि Tata Motors इस तिमाही में ₹6,742 करोड़ का मुनाफा दर्ज करेगी, लेकिन वास्तविक मुनाफा इससे काफी कम रहा।

Last Updated- January 29, 2025 | 5:38 PM IST
Tata Motors

Tata Motors ने बुधवार को अपनी तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का मुनाफा 22% गिरकर ₹5,451 करोड़ रह गया। यह आंकड़ा पिछले साल की समान तिमाही में ₹7,025 करोड़ था। कंपनी के ये नतीजे विश्लेषकों की उम्मीदों से काफी कमजोर रहे। LSEG के अनुसार, विश्लेषकों को उम्मीद थी कि Tata Motors इस तिमाही में ₹6,742 करोड़ का मुनाफा दर्ज करेगी, लेकिन वास्तविक मुनाफा इससे काफी कम रहा।

मुनाफे में गिरावट के 3 कारण

  • Tata Motors के लिए सबसे बड़ा झटका इसके Jaguar Land Rover (JLR) और भारतीय कार कारोबार में आई गिरावट से लगा।
  • JLR का प्री-टैक्स प्रॉफिट 12% घटा, जिससे कंपनी की कुल कमाई पर असर पड़ा। भारत में यात्री वाहन (PV) कारोबार का मुनाफा 38% गिर गया, जो तगड़ा झटका है।
  • विश्लेषकों का कहना है कि Tata Motors और JLR ने इस तिमाही में गाड़ियों की मांग बढ़ाने के लिए भारी छूट (discounts) दी, जिससे मुनाफे पर दबाव पड़ा।

ALSO READ: Quarterly Results: खाद बनाने वाली कंपनी को हुआ 318% का मुनाफा, आगे भी तेजी के आसार

हालांकि, कंपनी ने इस रणनीति से बिक्री बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इसका असर लाभ में भारी गिरावट के रूप में दिखा। Tata Motors के आगे की ग्रोथ पर अब निवेशकों की नजर बनी हुई है, क्योंकि कंपनी को अपनी प्रॉफिटेबिलिटी सुधारने के लिए नई रणनीति अपनानी होगी।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 5:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement