facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

आईसीएआई के कारण बताओ नोटिस के लिए पीडब्ल्यूसी ने मांगा समय

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:45 PM IST

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की ऑडिट करने वाली कंपनी प्राइस वाटरहाउस ने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) द्वारा 10 जनवरी को भेजे गए कारण बताओ नोटिस के सिलसिले में अतिरिक्त समय की गुहार लगाई है।
सत्यम के 7000 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के बाद प्राइस वाटरहाउस पर भी गाज गिरी है। प्राइस वाटरहाउस को कहा गया था कि वह सत्यम के खाते में हुई हेराफेरी के संदर्भ में आईसीएआई की नोटिस का जबाव 21 दिनों के अंदर दें।
आईसीएआई के अध्यक्ष वेद जैन ने कहा, ‘ हैदराबाद में चल रही जांच की वजह से प्राइस वाटरहाउस ने आईसीएआई से कारण बताओ नोटिस के सिलसिले में अतिरिक्त समय की मांग की है।’ आईसीएआई कानून की धारा (8) 3 के तहत कारण बताओ नोटिस की अवधि बढ़ाकर 30 दिन करने का प्रावधान है। 
जैन ने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय आईसीएआई के निदेशक मंडल लेंगे। 24 जनवरी को आईसीएआई के दो ऑडिटरों को आंध्र प्रदेश पुलिस ने जांच के सिलसिले में हिरासत में ले लिया था। उनमें से एक एस. गोपालकृष्णन आईसीएआई के वरिष्ठ काउंसिल सदस्य हैं, तो दूसरे श्रीनिवास तल्लूरी आईसीएआई के सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - February 2, 2009 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement