भारत-अमरीकी परमाणु करार का परिणाम जो भी हो, लेकिन इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी पुंज लॉयड ने अमेरिका की थोरियम पावर लिमिटेड से समझौता किया है।
इस समझौते के तहत परमाणु ईंधन तकनीक और भारत में इसकी संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। दोनों कंपनियों के बीच गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किए गये। इससे थोरियम पावर और पुंज लॉयड भारत और इसके पड़ोसी क्षेत्रों में परमाणु ईंधन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए संयुक्त परियोजनाओं पर काम करेंगी।
थोरियम पावर के सीईओ और अध्यक्ष सेठ गेयर ने कहा कि हमलोग दोनों कंपनियों में मौजूद विकल्पों का पूरा इस्तेमाल करेंगे। हम इसके तहत परमाणु ईंधनों में होने वाले निवेश के अवसर को भुनाने की कोशिश करेंगे।