facebookmetapixel
Advertisement
BSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमी

बायबैक के जरिए प्रमोटर बढ़ा रहे हैं कंपनियों में हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:48 PM IST


दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी के कारण भारतीय कंपनियों के प्रमोटरों ने बाय बैक और अधिग्रहणों के जरिए अपनी कंपिनयों में हिस्सेदारी बढ़ानी शुरू कर दी है। गुजरात एनआरई ,हिंडाल्को, एसीसी, जीई शिपिंग और पैंटालून रिटेल जैसी दिग्गज कंपनियां अधिग्रहणों के जरिए अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है।


जबकि बायबैक के जरिए ऐसा करने वाली कंपनियों में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, गेटवे डिस्ट्री पार्क्स, पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स, गोल्डियाम इंटरनैशनल, एसआरएफ, एएनजी ऑटो, सुराना टेलीकॉम और गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स जैसी कं पनियां शामिल हैं। इस सूची में जल्द ही देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का नाम भी शामिल होने जा रहा है। दरअसल, डीएलएफ जल्द ही अपने शेयरों का बायबैक करने की योजना बना रही हैं।


अर्नस्ट ऐंड यंग के प्रमुख (मूल्यांकन समूह) संजीव अग्रवाल ने बताया कि कई प्रमोटरों क ा यह मानना है कि उनके शेयरों की कम कीमत लगाई जा रही है। इसीलिए उन्हें अपनी हिस्सेदारी को संगठित करने की जरूरत है। खास तौर पर जिन प्रमोटरों के पास पूंजी है वह अधिग्रहण का रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि बायबैक से इक्विटी बेस कम होगा। प्रमोटरों द्वारा कंपनी के शेयर खरीदना दर्शाता है कि प्रमोटर को कंपनी की आर्थिक हालत पर भरोसा है।


सेबी के नियामक किसी भी कंपनी के प्रमोटर को खुले बाजार से एक वित्त वर्ष में 5 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने की ही इजाजत देते हैं। कई कंपनियों के शेयर काफी कम कीमत पर बाजार में होने से कई प्रमोटर ऐसा कर रहे हैं। पिछले कुछ साल में गुजरात एनआरई में प्रमोटर होल्डिंग 71 फीसदी से गिरकर 41 फीसदी ही रह गई है। यह गिरावट विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड में कमी आने के कारण है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि अब कंपनी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा ही करेगी।


डीएलएफ के शेयरों की कीमत उच्चतम स्तर से लगभग 70 फीसदी तक गिरने के बाद कंपनी के प्रमोटरों ने शेयरों का बायबैक करने की योजना बनाई है। पिछले एक महीने में डीएलएफ के स्टॉक की कीमत में 37 फीसदी और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों की कीमत में 28.84 फीसदी की गिरावट आई है।


इंडिया इन्फोलाइन के उपाध्यक्ष (शोध) अमर अंबानी ने बताया, ‘बाजार की मौजूदा हालत में इक्विटी पर रिटर्न बढ़ाने से बेहतर कोई और उपाय नहीं है। जब प्रमोटरों को लगता है कि कंपनी के शेयरों की कीमत काफी कम है तो वे शेयरों का बायबैक करना शुरू कर देते हैं।’


अंबानी ने बताया, ‘जब किसी कंपनी के शेयरों की कीमत गिर रही हो और कंपनी के पास नकदी ज्यादा हो तो वह कंपनी अधिग्रहण के लिए आसानी से निशाना बन जाती है।’

Advertisement
First Published - October 5, 2008 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement