facebookmetapixel
Advertisement
MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंदअदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?अब हर महीने आएगा सर्विस सेक्टर का रिपोर्ट कार्ड, 14 जुलाई को जारी होगा पहला ISPS&P का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ घटेगी, बढ़ेगी महंगाई दर; महंगे लोन के लिए रहे तैयारNFO: एक ही फंड में इक्विटी, डेट और गोल्ड का दम, JM Financial लेकर आया मल्टी एसेट एलोकेशन फंडCredit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंड

ब्रिटानिया के चेन्नई संयंत्र में उत्पादन ठप

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:48 PM IST

बिस्कुट निर्माता कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने चेन्नई संयंत्र में 7 अप्रैल से उत्पादन कार्य बंद कर दिया है।


कंपनी के चेन्नई संयंत्र की क्षमता 1000 टन प्रति महीने की है। उत्पादन में कमी को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपने अन्य संयंत्रों और बाहरी स्रोतों के जरिये उत्पाद प्राप्त करने की योजना बनाई है। फिलहाल ब्रिटानिया की निर्माण क्षमता 48,000 टन प्रति महीने है।


ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी दुर्गेश मेहता ने कहा, ‘यह हमारी निर्माण रणनीति का एक हिस्सा है और हम सोर्सिंग पर आने वाली लागत में कमी लाने के लिए चेन्नई संयंत्र को बंद कर रहे हैं। इस संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या 200 है और इनके वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृति स्कीम) पर आने वाला खर्च तकरीबन 3 करोड़ रुपये होगा।’


ब्रिटानिया की प्रबंध निदेशक विनीता बाली ने कहा, ‘सच कहें तो इस तालाबंदी से हम अपने वित्तीय परिणामों पर किसी विपरीत प्रभाव की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।’ चेन्नई में कंपनी के कई कर्मचारी पहले ही वीआरएस योजना स्वीकार कर चुके हैं।


यह ब्रिटानिया का दूसरा संयंत्र है जिसमें उत्पादन बंद किया गया है। इससे पहले श्रम संबंधी समस्याओं से जूझ रही मुंबई इकाई को तालाबंदी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में संयंत्र के कर्मचारियों और कंपनी के बीच यह विवाद बंबई उच्च न्यायालय तक पहुंच गया।

Advertisement
First Published - April 10, 2008 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement