facebookmetapixel
Advertisement
छोटी रकम वाले SIP खातों में पहली बार गिरावट, बड़े निवेश वाले खातों की बढ़ी रफ्तारBSE ने MSCI के साथ किया करार, भारत में इंडेक्स डेरिवेटिव लॉन्च करने की तैयारीभारत में विदेशी पूंजी की कम आवक पर सरकार चिंतित, निवेश बढ़ाने के लिए नियमों में बदलाव की तैयारीभारत में पहली बार ट्रकों की फ्यूल एफिशिएंसी का होगा प्रमाणन, दिसंबर तक तैयार हो सकता है टूलहोर्मुज संकट से कच्चे तेल में उछाल, तीन हफ्ते के उच्चस्तर पर पहुंची कीमतेंभारतीय पोर्टफोलियो में बर्नस्टीन ने किया बदलाव, इटर्नल और पेटीएम पर दांवजलवायु परिवर्तन से निपटने को बैंकों की पहल, PSL में 2% क्लाइमेट फाइनेंस टारगेट की मांगकोलकाता के होटल में भीषण आग, 4 साल के बच्चे समेत 9 की मौत; 5 बांग्लादेशी नागरिकStock Market: कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड की मार, निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरापेपर लीक मुद्दे को गांव-गांव ले जाएगी कांग्रेस, 800 शहरों में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

पीएनबी एचएफसी को 15-16 प्रतिशत वृद्घि की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:21 AM IST

वित्त वर्ष 2021 में प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में कमी दर्ज करने के बाद पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस वित्त वर्ष 2022 में एयूएम में एक अंक की वृद्घि और ऋण वितरण में 15-16 प्रतिशत की तेजी की उम्मीद कर रही है।
कंपनी का जोर किफायती आवास खंड पर रहेगा। वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में ऋण वितरण 50 प्रतिशत तक बढ़कर करीब 3,900 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के अधिकारियों ने विश्लेषकों को दी जानकारी में कहा कि एयूएम वृद्घि चालू वित्त वर्ष में एक अंक में रहेगी और अगले साल यह दो अंक में पहुंच जाएगी। इस ऋणदाता की एयूएम 31 मार्च 2020 के 83,346 करोड़ रुपये से घटकर 31 मार्च 2021 तक 74,470 करोड़ रुपये रह गईं। इसके अलावा, ऋण बुक मार्च 2020 के 67,571 करोड़ रुपये से घटकर मार्च 2021 के अंत तक 62,256 करोड़ रुपये रह गई।
खुदरा ऋणों का योगदान एयूएम के 84 प्रतिशत पर और कॉरपोरेट ऋणों का 16 प्रतिशत रहा। सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मार्च 2021 में बढ़कर 4.44 प्रतिशत हो गईं, जो मार्च 2020 में 2.75 प्रतिशत थीं। शुद्घ एनपीए मार्च 2020 के 1.75 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2021 में 2.43 प्रतिशत पर दर्ज की गई। इस बीच, पीएनबी एचएफसी ने 242 करोड़ रुपये के शुद्घ नुकसान के विपरीत चौथी तिमाही में 127 करोड़ रुपये का शुद्घ लाभ दर्ज किया है।

Advertisement
First Published - April 29, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement