facebookmetapixel
Advertisement
Share Market Today: बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty 30 अंक नीचे; आज खुलेंगे 2 बड़े IPO, इन शेयरों पर नजरEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ी

पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा

Advertisement

आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी विस्तार और कर्ज भुगतान के लिए किया जाएगा

Last Updated- September 05, 2024 | 10:31 PM IST
Gaudium IVF IPO

खुदरा आभूषण शृंखला पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने गुरुवार को अपने 1,100 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 456-480 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।

कंपनी ने कहा कि वह इस राशि का उपयोग विस्तार योजनाओं तथा कर्ज भुगतान के लिए करेगी। कंपनी ने घोषणा की कि आईपीओ सार्वजनिक बिक्री के लिए 10 सितंबर को खुलेगा और 12 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक नौ सितंबर को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे।

इस कंपनी का आईपीओ 850 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक एसवीजी बिजनेस ट्रस्ट द्वारा 250 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। इस समय एसवीजी बिजनेस ट्रस्ट के पास पी एन गाडगिल ज्वैलर्स में 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ब्रोकरेज कंपनियों ने निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,500 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया है।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement