facebookmetapixel
Advertisement
8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’

पाइन लैब्स का मूल्यांकन 2 अरब डॉलर पार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:41 AM IST

यूनिकॉर्न फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स ने अरबपति हेज फंड मैनेजर स्टीफन मंडेल द्वारा स्थापित कंपनी लोन पाइन कैपिटल के नेतृत्व में एक गुप्त वित्त पोषण का दौर पूरा किया है। इससे नोएडा की इस फिनटेक कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 2 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। पाइन लैब्स इस निवेश के साथ ही पेटीएम और फोनपे के बाद देश की सबसे मूल्यवान फिनटेक कंपनी बन गई है। कंपनी ने जुटाई गई रकम का खुलासा नहीं किया है लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह रकम 7.5 से 10 करोड़ डॉलर के दायरे में हो सकती है। अमेरिका की कंपनी लोन पाइन के इस निवेश से पहले जनवरी 2020 में मास्टरकार्ड ने रणनीतिक निवेश किया था और उस समय पाइन लैब्स ने यूनिकॉर्न यानी 1 अरब डॉलर का मूल्यांकन हासिल किया था।
पाइन लैब्स के सीईओ बी अमरीश राउ ने कहा, ‘हम पाइन लैब्स की विकास यात्रा के इस रोमांचक और परिवर्तनकारी चरण के दौरान एक निवेशक के रूप में लोन पाइन का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं।’
छोटे कारोबारी और उपभोक्ता तेजी से डिजिटल कॉमर्स और संपर्क रहित चेकआउट को अपना रहे हैं। पाइन लैब्स भी पे लेटर सेवाओं में जबरदस्त उछाल देख रही है और अब इसके लिए लगभग 1,50,000 आउटलेट को सक्षम कर दिया गया है। राउ ने कहा, ‘भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के ऑफलाइन और ऑनलाइन क्षेत्र में दमदार निवेश करने का यह सही समय है।’
राउ ने इस साल के आरंभ में पाइन लैब्स के सीईओ का पदभार संभाला था। उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी, वित्त और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में दो दशकों का अनुभव प्राप्त है। सिकोया इंडिया द्वारा वित्त पोषित उनके स्टार्टअप साइट्रस पे का अधिग्रहण 2016 में पेयू द्वारा किया गया था जो फिनटेक क्षेत्र का एक सबसे बड़ा अधिग्रहण था।
लोन पाइन की प्रबंध निदेशक एवं पोर्टफोलियो मैनेजर माला गांवकर ने कहा कि पाइन लैब्स की टीम वैश्विक स्तर पर भुगतान एवं फिनटेक के क्षेत्र में हो रहे प्रमुख ढांचागत बदलाव का लाभ उठा रही है। इसमें पॉइंट ऑफ सेल पर सॉफ्टवेयर एवं भुगतान का एकीकरण और लघु एवं मझोले उद्यमों का डिजिटलीकरण शामिल हैं। इसके अलावा ‘बाय नाउ पे लैटर’ पेशकश को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
इससे पहले दिसंबर में पाइन लैब्स और मास्टरकार्ड ने संयुक्त रूप से घोषणा की थी कि वे अगले साल की शुरुआत में दक्षिण-पूर्व एशिया के पांच बाजारों में अपने एकीकृत ‘बाय नाउ पे लैटर’ समाधान का विस्तार करेंगे।

 

Advertisement
First Published - December 22, 2020 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement