facebookmetapixel
Advertisement
ICICI Bank Share Price: ₹1,452 के ICICI Bank शेयर पर ₹1,850 का टारगेट, 4 ब्रोकरेज बोले 27% तक मिलेगा रिटर्नStock Market Crash: 700 अंक टूटा सेंसेक्स! शेयर बाजार में मची हलचल, जानिए आज गिरावट की 4 सबसे बड़ी वजहेंUS-Iran तनाव के चलते रुपया फिर हुआ कमजोर, विदेशी निवेशक क्यों निकाल रहे पैसाGulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ जुटाने के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत अन्य डीटेल्सHDFC Bank: शेयर 5% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई, 57% तक अपसाइड का दावाFIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तेंReliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगे

फीनिक्स मिल्स को 2021-22 में ही स्थिति सामान्य होने की आस

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:54 AM IST

देश के बड़े मॉल डेवलपरों में से एक फीनिक्स मिल्स को अब अगले वित्त वर्ष में ही कारोबार सामान्य होने की उम्मीद नजर आ रही है। तमाम राज्यों में इस साल मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के पहले ही मॉल बंद हो गए थे, वहीं उत्तर प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में अब फीनिक्स मिल के मॉल खुल गए हैं।
इस महीने की शुरुआत में कंपनी के प्रबंध निदेशक शिशिर श्रीवास्तव ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि अब वित्त वर्ष 2022 में ही स्थिति सामान्य हो सकेगी और हम वित्त वर्ष 2019 की स्थिति में पहुंच सकेंगे।’ फीनिक्स मिल ने मल्टीप्लेक्स को छोड़कर 75 से 80 प्रतिशत खुदरा कारोबारियों के साथ लॉकडाउन की अवधि का किराया 50 प्रतिशत माफ करने का समझौता किया है। इसके अलावा लॉकडाउन के बाद मॉल खुलने की स्थिति में कंपनी 3 से 6 महीने के लिए न्यूनतम गारंटी 30 प्रतिशत माफ करेगी।
बहरहाल श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी अपने कर्ज के भुगतान और दबाव में बिकवाली की स्थिति में खरीद के लिए कोष तैयार कर रही है।
कंपनी के पास करीब 770 करोड़ रुपये नकदी है, वहीं उसने 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी धन जुटाने के लिए इक्विटी का मार्ग अपनाएगी और कोई बड़ा कर्ज लेने की योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपनी मॉल प्रॉपर्टीज पर कर्ज के पुनर्भुगतान में कर्ज को टालने की सुविधा का लाभ उठाया है। कंपनी ने पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में माल खोला था। इस माल का क्षेत्रफल 9,50,000 वर्गफुट है। विश्लेषकों ने इसे कंपनी के हिसाब से सकारात्मक संकेत कहा है।

Advertisement
First Published - July 14, 2020 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement