facebookmetapixel
Advertisement
ITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौका

आलू के लिए पेप्सिको की जुगत

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:29 PM IST

साल 2008 में आलू की कम आपूर्ति का सामना कर चुकी खाद्य एवं पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पेप्सीको की योजना नए कृषि उपकरणों और तकनीक के साथ आलू की आपूर्ति सुनिश्चित करने की है।


न सिर्फ इतना बल्कि कंपनी नई किस्म के आलू के बीज भी पेश करेगी, जिससे फसल के नष्ट होने की आशंका काफी कम हो जाए। इसके अलावा कंपनी की योजना देश के दूसरे राज्यो में ठेके पर फसल के तहत आलू की खेती का रकबा बढ़ाने की भी है।

पेप्सिको इंटरनैशनल के दक्षिण एशिया के स्थानीय कृषि विज्ञान के निदेशक रे नाल्देर का कहना है, ‘हम ताइवान और थाईलैंड से मंगा जाने वाले हाथों से चलाए जाने वाले और सेमी-ऑटोमैटिक उपकरणों को पेश करेंगे, ताकि हमारी फसल बढ़े और नुकसान कम हो।’

कंपनी देश में खाद्य उत्पाद बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले आलू की पैदावार में कम आधुनिक उपकरणों को देखते हुए सीधे बीज बोने वाले और कटाई के उपकरण भी पेश कर रही है ताकि फसल में कम से कम नुकसान हो।

इसके अलावा कंपनी खासतौर पर धान की खेती के लिए खेतों में पर्याप्त सिंचाई और पानी की कम खपत वाले नए उपकरण भी लाएगी। यह पेप्सिको के इस साल पानी का सकारात्मक संतुलन बनाने रखने के अपने उद्देश्य के मद्देनजर ही है।

हालांकि नाल्देर ने इस काम के लिए निवेश के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया। उनका कहना है, ‘किसानों को मुनाफा होना चाहिए। हम इतना निवेश करेंगे ताकि अधिक से अधिक किसान इस मॉडल को अपनाएं।’

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement