facebookmetapixel
Advertisement
1479.5% का मोटा डिडिडेंड! 5 साल में 431% का रिटर्न देने वाली कंपनी ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफाकौन है Cole Allen? WH डिनर शूटिंग केस में कैलिफोर्निया का इंजीनियर-टीचर गिरफ्तारZero Personal Income Tax: दुनिया के वो देश जहां कमाई पर सरकार को नहीं देना पड़ता एक भी पैसास्टॉक मार्केट पर ‘ट्रिपल अटैक’: युद्ध, तेल की कीमत और कंपनियों के नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चालअब UPI पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड! PNB की नई स्कीम से बदल जाएगी पेमेंट की दुनिया; जानें कैसे मिलेगा फायदाबुढ़ापे की टेंशन खत्म: अटल पेंशन योजना में ₹210 से शुरू करें निवेश, हर महीने मिलेगी ₹5,000 की फिक्स पेंशन!US-Iran Peace Talks: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान बातचीत से पीछे हट रहा; होर्मुज संकट से बढ़ा वैश्विक तेल संकटMCap: शेयर बाजार में गिरावट का बड़ा असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू में भारी उतार-चढ़ावHeatwave Update: दिल्ली में तपिश का तांडव! 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का अलर्ट; कई राज्यों में लू का खतराAdani Green का बड़ा दांव! ₹15,000 करोड़ से बैटरी स्टोरेज में धमाका, अब रात में भी मिलेगी सोलर बिजली

Twitter Down: ट्विटर का सर्वर हुआ डाउन, यूजर्स को मिल रहा मैसेज- आप डेली लिमिट पार कर चुके हैं

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 11:51 AM IST
Twitter Blue Price

सोशल मीडिया मंच ट्विटर (Twitter) पर बुधवार को कई उपयोगकर्ताओं ने व्यापक तकनीकी समस्याओं का सामना किया। इसके बाद कंपनी ने ट्वीट किया, ‘‘ ट्विटर शायद सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। परेशानी के लिए खेद है। हमें इसकी जानकारी है और इसे ठीक किया जा रहा है।’’

इस मामले पर बुधवार अपराह्न तक अधिक जानकारी नहीं मिल पाई। कंपनी के ‘प्रेस अकाउंट’ को इस संबंध में भेजे ईमेल का भी कोई जवाब नहीं मिला। ट्विटर अपनी ‘मीडिया रिलेशंस टीम’ को भी पहले ही भंग कर चुका है। उपयोगकर्ताओं को पहले ट्वीट करने ओर संदेश प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि हर बार एक ही संदेश आ रहा था कि उनकी ‘‘ ट्वीट करने की सीमा ’’ समाप्त हो गई है।

ट्विटर पर एक खाते से एक दिन में 2400 ट्वीट किए जा सकते हैं। कुछ उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य खाते को ‘फॉलो’ करने में भी परेशानी का सामना करना पड़। ऐसा करने पर संदेश आ रहा था, ‘‘ आप अभी और लोगों को ‘फॉलो’ नहीं कर सकते।’’ ट्विटर पर एक खाते से एक दिन में 400 लोगों को ‘फॉलो’ किया जा सकता है। सोशल मीडिया मंच पर बुधवार को पेश हुई इस परेशानियों की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हालांकि ट्विटर के इंजीनियर और विशेषज्ञों ने पहले आगाह किया था कि एलोन मस्क द्वारा उन लोगों को निकाले जाने के बाद इसके संचालन को सुचारू बनाए रखने में जोखिम बढ़ गया है, जो इसके सुचारू संचालन में मददगार थे। एलोन मस्क ने पिछले साल ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था। ट्विटर छोड़ने वाले इंजीनियर ने नवंबर में ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया था कि मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने से पहले कंपनी के साथ काम करने वाले दो-तिहाई से अधिक इंजीनियर जा चुके हैं।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement