कंपनियां

Paytm ने PayPay में अपने शेयर अधिग्रहण अधिकार बेचे, सॉफ्टबैंक के साथ 2,364 करोड़ रुपये में की डील

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि शेयर अधिग्रहण अधिकार सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 को 2,364 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 07, 2024 | 3:18 PM IST

पेटीएम (Paytm) ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस की सिंगापुर स्थित शाखा ने जापान की पेपे में अपने शेयर अधिग्रहण अधिकारों को बेचने की मंजूरी दी है।

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि शेयर अधिग्रहण अधिकार सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 को 2,364 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे।

पेटीएम और पेटीएम सिंगापुर ने पेपे को प्रौद्योगिकी सेवाएं देने के लिए जापानी डिजिटल वॉलेट फर्म, सॉफ्टबैंक कॉर्प, सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और याहू जापान कॉरपोरेशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इन सेवाओं के बदले में पेटीएम सिंगापुर ने शेयर अधिग्रहण अधिकार हासिल किए थे। इसके तहत पेपे में 1,59,012 शेयरों या 7.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जा सकती थी।

First Published : December 7, 2024 | 3:00 PM IST