facebookmetapixel
Advertisement
1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटकाOFS शुरू होते ही फिसला Cochin Shipyard का शेयर, 4% से ज्यादा की गिरावटचीनी कंपनियों को मिली एंट्री, क्या भारतीय Power Transmission कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन?ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले समझौता करो, वरना ‘काम पूरा करेंगे’जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?

Oyo IPO: आईपीओ के लिए तैयार ओयो ने टॉप नेतृत्व में किया बदलाव

Advertisement

सोनल सिन्हा को वैश्विक स्तर पर मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और रचित श्रीवास्तव को यूरोप में ओयो वेकेशन होम्स का सीओओ नियुक्त किया गया है।

Last Updated- October 11, 2024 | 2:55 PM IST
OYO
Representative image

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने को तैयार यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने अपने शीर्ष नेतृत्व दल में पांच लोगों को शामिल करने की शुक्रवार को घोषणा की। सोनल सिन्हा को वैश्विक स्तर पर मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और रचित श्रीवास्तव को यूरोप में ओयो वेकेशन होम्स का सीओओ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, शशांक जैन प्रौद्योगिकी तथा ऑनलाइन राजस्व प्रमुख का पदभार संभालेंगे और पंखुड़ी सखूजा ट्रॉम तथा फ्लेक्स-स्पेस व्यवसाय इनोव8 का नेतृत्व करेंगी।

आशीष बाजपेयी को राजस्व तथा वैश्विक ओटीए (ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी) के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया है। ओयो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (समूह) रितेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हम अपने वृद्धि उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता तथा निर्णायक कार्रवाई को अपनी रणनीति का मूल मानते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे नेतृत्व में लगातार भूमिकाएं बदली जा रही हैं और उनका विस्तार किया जा रहा है ताकि वे बाजार की बदलती गतिशीलता से आगे रह सकें और हमारे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। मैं सोनल, रचित, शशांक, पंखुड़ी और आशीष को उनकी नई भूमिकाओं के लिए बधाई देता हूं। ओयो के साथ लंबे समय तक जुड़े रहने से वे ओयो और इसके मूल्यों को समझते हैं और हमारी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’

कंपनी के अनुसार, ओयो के वैश्विक सीओओ एवं मुख्य उत्पाद अधिकारी अभिनव सिन्हा जनवरी 2025 से सलाहकार की भूमिका में आ जाएंगे। ओयो यूरोप के अध्यक्ष आयुष माथुर अपना स्वयं का स्टार्टअप शुरू करेंगे।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement