facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

OYO Bonus Issue: शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी, ओयो ने बोनस इश्यू के एप्लीकेशन की डेडलाइन बढ़ाई

Advertisement

OYO Bonus Issue: बोनस के तहत, प्रत्येक 6,000 इक्विटी शेयर रखने वाले शेयरहोल्डर को एक प्रेफरेंस शेयर (preference share) मिलेगा

Last Updated- November 02, 2025 | 3:35 PM IST
OYO IPO

OYO Bonus Issue: ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ओयो के शेयरहोल्डर्स के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी ने रविवार को बताया कि उसने अपने अनलिस्टेड इक्विटी शेयरहोल्डर्स  के लिए संभावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) से संबंधित बोनस शेयर जारी करने के आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर से बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी है।

बोनस इश्यू के लिए नई डेडलाइन 7 नवंबर

कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को भेजे संदेश में कहा कि डाक मतपत्र प्रक्रिया के दौरान उसे प्रतिक्रियाएं मिली हैं और उसने निवेशकों को उनके लिए उपयुक्त बोनस विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय देने का निर्णय लिया है।

ओयो ने कहा, ‘‘चयन की अवधि, जो मूल रूप से 1 नवंबर को समाप्त होने वाली थी, वह अब 9 दिन बढ़ाकर 7 नवंबर, 2025 कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, अब शेयरधारकों को अपने चुनाव पत्र के साथ क्लाइंट मास्टर लिस्ट (सीएमएल) जमा करने की आवश्यकता नहीं है।’’

Also Read: Nvidia साझेदारी ने बढ़ाया Victory Giant का जादू, शेयरों में 600% उछाल

शेयरहोल्डर को मिलेंगे दो ऑप्शन

बोनस के तहत, प्रत्येक 6,000 इक्विटी शेयर रखने वाले शेयरहोल्डर को एक प्रेफरेंस शेयर (preference share) मिलेगा। शेयरहोल्डर दो विकल्प चुन सकते हैं। पहला फिक्स्ड विकल्प, जिसमें हर प्रेफरेंस शेयर एक इक्विटी शेयर में बदल जाएगा। दूसरा माइलस्टोन-लिंक्ड विकल्प, जिसमें बोनस तभी मिलेगा जब कंपनी इस वित्त वर्ष के दौरान अपने संभावित आईपीओ के लिए बैंकरों की नियुक्ति कर दे।

हिस्सेदारी में कमी 5% तक सीमित रहेगी

ओयो ने यह भी साफ किया कि सॉफ्टबैंक विजन फंड और रितेश अग्रवाल की इकाइयां, जो प्रेफरेंस शेयरों के रूप में बहुमत हिस्सेदारी रखती हैं, इस इश्यू के लिए पात्र नहीं हैं।

कंपनी ने कहा, “इस बोनस इश्यू से कुल डायल्यूशन (हिस्सेदारी में कमी) पूरी तरह डायल्यूटेड आधार पर कुल शेयर पूंजी का अधिकतम 5 फीसदी तक सीमित रहेगा।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 2, 2025 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement