facebookmetapixel
Advertisement
Orchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

पुरुषों में सौंदर्य की चाह से खुली राह

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:00 AM IST

शहरों में रहने वाले लोगों में इमामी,एमसीपीएल इंडिया, एलडर हैल्थकेयर, वीएलसीसी और मैरिको इंडिया जैसी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुडस् (एफएमसीजी) कंपनियों के उत्पाद इस्तेमाल करने का चलन बढ़ता जा रहा है।
लिहाजा ये कंपनियां अब नौजवानों को नजर में रखते हुए बड़े पैमाने पर उत्पाद लॉन्च कर रही हैं। इमामी ने 2005 में फेयर एण्ड हैंडसम फेयरनेस क्रीम लॉच करके तहलका मचा दिया था। इसी बात से उत्साहित होकर इमामी पुरुष प्रसाधन पर केंद्रित एक संपूर्ण रेंज बाजार में उतारने  की योजना बना रही है। 
इमामी समूह के निदेशक  मोहन  गोयनका का कहना है कि हमारी अनुसंधान और विकास की टीम पुरुषों के प्रसाधन के लिए एक नये मेन्स रेंज प्रोडक्ट पर काम कर रही है। फेयर ऐंड हैंडसम क्रीम  का इमामी की कुल आमदनी में 11 से 12 फीसदी का हिस्सा है। अगर पिछले वित्तीय वर्ष की बात की जाए, तो फेयर ऐंड हैंडसम क्रीम का हिस्सा 35 से 40 फीसदी था। 
उन्होंने कहा कि अनुमान है कि आने वाले साल में भी इस विकास दर को बनाए रखेंगे। इमामी की योजना पुरुषों के प्रसाधन की वस्तुएं जैसे क्रीम,ऑफ्टर शेव लोशन, साबुन, डियोड्रेंट और शैम्पू लाने की है । मौजूदा समय में इमामी के  पास फेयरनेस क्रीम, मिस्टर ब्लैक केश काला हेयर डाई पुरुषों के लिए है। 
एक अध्ययन के मुताबिक इमामी ने जब 2005 में फेयर ऐंड हैंडसम स्किन क्रीम बाजार में उतारी थी, तो उस समय स्किन क्रीम इस्तेमाल करने वाले पुरुषों  की तादाद 30 फीसदी थी । फेयर ऐंड हैंडसम क्रीम को लॉन्च करने के बाद इसके बिक्री एक साल में 50 करोड़ रुपये से अधिक हो गई ।
ओल्ड स्पाइस आफ्टर शेव लोशन बनाने वाली एमपीसीएल इंडिया पुरुष प्रसाधन उत्पाद बनाने वाली कंपनी है । कंपनी का इरादा अपने मौजूदा 50 करोड़ रुपये कारोबार में 30 फीसदी इजाफे का है। एमसीपीएल इंडिया के प्रबंध निदेशक जी. के. भट्ट का कहना है कि पुरुष प्रसाधन की वस्तुओं की अंतराष्ट्रीय रेंज डीयो और परफ्यूम तक ही सीमित मानी जाती रही है।
भट्ट ने बताया कि वे जल्द ही पुरुषों के लिए शेविंग क्रीम लॉन्च करेगें। विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुष कॉस्मेटिक का बाजार तेजी से उभर रहा है।
कंपनियां अब नौजवानों के लिए कर रहीं बड़े पैमाने पर उत्पाद लॉन्च
इमामी पुरुष प्रसाधन पर केंद्रित एक संपूर्ण रेंज उतारेगी

Advertisement
First Published - April 11, 2009 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement