facebookmetapixel
Advertisement
IC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Update: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर पर, 550 अंकों की गिरावट; निफ्टी 24,200 पर आया; FMCG और ऑयल-गैस शेयरों में गिरावट

ओएनजीसी जल्द शुरू करेगी सीबीएम का दूसरा चरण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:46 AM IST

पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला आच्छादित मीथेन (सीबीएम) ब्लॉक की खोज के पहले चरण पूरा हो जाने के बाद तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी लिमिटेड 2009 के अंत तक इस वेंचर के दूसरे चरण को शुरू करेगी।
सीबीएम विकास परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर सी. के. प्रसाद ने कहा, ‘इस साल के अंत तक ओएनजीसी रानीगंज ब्लॉक में गैस खोज की दूसरी चरण की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके लिए कुछ छोटे काम को शुरू भी कर दिया गया है।’
प्रसाद ने बताया कि कंपनी ने दो कुओं की खोज की है, जिसे पहले चरण के तहत शामिल किया जा चुका है। कोयला आच्छादित मेथेन (सीबीएम) की खोज प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं, खोज का चरण, पायलट चरण और विकास का अंतिम चरण। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की सफलता के बाद ही कंपनी तीसरे और अंतिम चरण में प्रवेश करेगी।
पहले चरण के तहत कंपनी ने आठ करोड़ छिद्र और एक कुएं की खोज की है, जो सितंबर 2008 में पूरा हो चुका है। ओएनजीसी 2011 में दूसरे चरण को पूरा करेगी। प्रसाद ने हालांकि कहा है कि कंपनी 2010 तक दूसरे चरण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरे चरण के पूरा हो जाने के बाद ही ओएनजीसी दूसरे ब्लॉक के विकास का काम शुरू कर सकती है।

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement