facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

ONGC NTPC Green पर बड़ा अपडेट, ₹6,248.50 करोड़ में पूरा किया अयाना रिन्यूएबल का अ​धिग्रहण

Advertisement

NGEL ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह अधिग्रहण 27 मार्च को 23.22 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 6,248.50 करोड़ रुपये के कैश पेमेंट पर पूरा हुआ।

Last Updated- March 28, 2025 | 12:26 PM IST
deal
Representational Image

ओएनजीसी एनटीपीसी ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड (ONGPL) ने 6,248.50 करोड़ रुपये में अयाना रिन्यूएबल पावर में 100 फीसदी इक्विटी स्टेक का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। ONGPL, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) और ओएनजीसी ग्रीन लिमिटेड का 50:50 जॉइंट वेंचर है।

NGEL ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह अधिग्रहण 27 मार्च को 23.22 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 6,248.50 करोड़ रुपये के कैश पेमेंट पर पूरा हुआ। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 11 मार्च, 2025 को इस अधिग्रहण के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।

कंपनी ने कहा कि NGEL ने कुल अधिग्रहण लागत में 50 प्रतिशत, यानी 3,124.25 करोड़ रुपये का योगदान दिया। इस अधिग्रहण के जरिए, NGEL का लक्ष्य 2032 तक 60 GW रिन्यूएबल क्षमता के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता का विस्तार करना है।

4,112 मेगावाट है अयाना की क्षमता

बता दें, अयाना, एक प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी प्लेटफॉर्म है, जिसकी क्षमता लगभग 4,112 मेगावाट (2,123 मेगावाट ऑपरेशनल और 1,989 मेगावाट अंडरकंस्ट्रक्शन) है, जो संसाधन-समृद्ध राज्यों में रणनीतिक रूप से स्थित है। इसके पोर्टफोलियो को हाई-क्रेडिट-रेटेड ऑफटेकर्स जैसे SECI, NTPC, गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL), और भारतीय रेलवे का समर्थन हासिल है। अयाना ने FY24 में 856.4 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज किया। जबकि FY23 में 822.80 करोड़ और FY22 में 489.20 करोड़ रुपये का टर्नओवर कंपनी ने हासिल किया था।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement