facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

ओएनजीसी की नजर, पवन ऊर्जा क्षेत्र पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:02 AM IST

गुजरात में 50 मेगावाट की पहली पवन ऊर्जा फार्म स्थापित करने के बाद अब ओएनजीसी वैकल्पिक ऊर्जा क्षेत्र की अपार संभावनाओं का फायदा उठाने की योजना बना रही है।
इसके लिए कंपनी कर्नाटक परियोजना को टालने की योजना भी बना रही है। ओएनजीसी के सीएमडी आर. एस. शर्मा ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम पवन ऊर्जा की ऑफशोर (अपतटीय) क्षमता पर दस्तक देने की योजना बना रहे हैं।’
शर्मा ने कहा कि इस बाबत ओएनजीसी कई बैठकें कर रही है और अक्षय ऊर्जा की ऑफशोर क्षमता को लेकर आंकड़े एकत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि बाजार में जो पवन ऊर्जा के लिए सबसे बड़ी मशीन है, उसकी क्षमता 5 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की है। 
शर्मा ने भरोसा दिलाया कि पवन ऊर्जा परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के रास्ते में फंड आड़े नहीं आएगा। सूत्रों ने बताया कि ऑफशोर परियोजना के अंतिम मॉडल को तैयार करने में ओएनजीसी के कॉर्पोरेट सेल के अधिकारी मुख्यालय में तेजी से काम कर रहे हैं। चूंकि भारत का तटीय क्षेत्र काफी विशाल है, इसलिए यहां पवन ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
सूत्रों ने बताया कि ऑफशोर परियोजना व्यवहार्यता का अध्ययन किया जाएगा। हालांकि ओएनजीसी ने गुजरात की 50 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के बदले प्रस्तावित कर्नाटक की पवन ऊर्जा परियोजना को स्थगित करने का फैसला लिया है।

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement