facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी के संकेत, GIFT Nifty 172 अंक उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफरRBI MPC August 2026: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज करेंगे रीपो रेट का ऐलान; जानें लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डीटेल80 डॉलर से नीचे ब्रेंट, 75 डॉलर से नीचे WTI; तेल बाजार में बड़ी गिरावटStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगी तगड़ी हलचल! LIC OFS, Paytm, HFCL और DLF समेत 8 बड़े ट्रिगर्स पर रखें नजरडिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्री

दिवालियापन प्रक्रिया से उबरी वनवेब

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:01 PM IST

लो अर्थ ऑर्बिट (लियो) ब्रॉडबैंड उपग्रह संचार कंपनी वनवेब ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिकी चैप्टर-11 के तहत दिवालियापन प्रक्रिया से उबर चुकी है और कंपनी को सभी जरूरी नियामकीय अनुमोदन हासिल हो गए हैं। ब्रिटेन सरकार के एक संघ ने ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा एवं औद्योगिक रणनीति सचिव तथा भारती ग्लोबल के माध्यम से 650 लियो उपग्रहों के माध्यम से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सेवाओं की पेशकश के लिए एक अरब डॉलर इक्विटी राशि का निवेश किया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि वनवेब का मुख्यालय ब्रिटेन में ही रहेगा और प्राथमिकता वाले स्पेक्ट्रम उपयोग अधिकारों के साथ नए अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम तथा विनिर्माण को वैश्विक मंच उपलब्ध होगा।
ब्रिटेन एक नए वाणिज्यिक अंतरिक्ष औद्योगिक युग में सबसे आगे है और प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर तेजी से काम कर रहा है। कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि ब्रिटेन एवं वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय एवं अन्य विशेषज्ञों के साथ मिलकर अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों पर तेजी से काम किया जाए।भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा, ‘ये रोमांचक समय हैं और दुनिया के पास अब काम करने के लिए लियो का विकल्प मौजूद है। हम इस नए अंतरिक्ष युग में प्रवेश करने के लिए लोगों के साथ साझेदारी करने की उम्मीद करते हैं। ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लिए दुनिया भर में अनिश्चित मांग है और हम वनवेब के सामाजिक मिशन को जारी रखने का इरादा रखते हैं। हम सस्ती सेवा के साथ ही कम लेटेंसी वाली ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपने संयुक्त उद्यम की सुविधाओं का उपयोग करेंगे।’
मित्तल ने कहा, ‘ब्रिटेन सरकार को साझेदार के तौर पर रखते हुए हमने माना है कि वनवेब के पास बहुमूल्य वैश्विक स्पेक्ट्रम अधिकार हैं और हमें फिलहाल कक्षा में स्थापित किए जा चुके उपग्रहों के चलते निवेश की गई राशि से 3.3 अरब डॉलर का लाभ हुआ है।’

Advertisement
First Published - November 21, 2020 | 12:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement