facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

बड़े ऑर्डर के दम पर Cement Stock दौड़ने को तैयार! दो ब्रोकरेज पहले ही कह चुके हैं- खरीद लो

Advertisement

यह डील न सिर्फ JK Cement के लिए एक बड़ी जीत है, बल्कि इससे पश्चिमी भारत में उसकी स्थिति और मजबूत होगी।

Last Updated- January 29, 2025 | 9:54 PM IST
Cement Stocks

JK Cement के लिए यह साल जबरदस्त शुरुआत के साथ आगे बढ़ रहा है! कंपनी ने गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC) द्वारा जारी लॉन्ग-टर्म लाइमस्टोन सप्लाई टेंडर जीत लिया है। इस सौदे के तहत कंपनी को कच्छ के लाखपत पुनराजपुर खदान से 250 मिलियन टन चूना पत्थर की आपूर्ति का अधिकार मिला है। यह डील न सिर्फ JK Cement के लिए एक बड़ी जीत है, बल्कि इससे पश्चिमी भारत में उसकी स्थिति और मजबूत होगी।

आज ही कंपनी ने GMDC के साथ इस करार पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे कंपनी को लंबे समय तक उच्च गुणवत्ता वाला कच्चा माल मिलता रहेगा, जिससे उसके कारोबार को और मजबूती मिलेगी।

Q3FY25 के शानदार नतीजे, ब्रोकरेज हाउसों की मिली-जुली राय

JK Cement के तिमाही नतीजों ने बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा, जिससे ब्रोकरेज फर्मों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर आए हैं और आने वाले महीनों में 7-8% वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने JK Cement को ₹5,630 के टारगेट प्राइस के साथ ‘BUY’ रेटिंग दी है। आज कारोबार के अंत तक कंपनी का शेयर 4886 पर बंद हुआ। इस टारगेट के हिसाब से ये लॉन्ग टर्म में 15% का रिटर्न दे सकता है।

ALSO READ: नतीजों के बाद ब्रोकरेज नुवामा की पसंद बने ये 5 शेयर, अगले बजट तक मिल सकता है 32 फीसदी तक रिटर्न

वहीं, ICICI सिक्योरिटीज ने इसे ‘ADD’ रेटिंग दी है और ₹5,101 का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा है और FY26 तक इसकी उत्पादन क्षमता 30mtpa तक पहुंच सकती है। आज कारोबार के अंत तक कंपनी का शेयर 4886 पर बंद हुआ। इस भाव के लिहाज से स्टॉक 4% का रिटर्न दे सकता है।

नुवामा ने भी कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक नजरिया रखा है और ₹5,476 के टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बनाए रखी है। आज कारोबार के अंत तक कंपनी का शेयर 4886 पर बंद हुआ। इस भाव के लिहाज से यह स्टॉक 12% का रिटर्न दे सकता है।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने भी JK Cement को मिडकैप सेगमेंट में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी की Panna Line-2 अगले साल मार्च तक चालू हो जाएगी, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने ₹5,100 का टारगेट प्राइस देते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी। मौजूदा भाव के हिसाब से ये 4% का रिटर्न दे सकता है।

गौर करने वाली बात है कि ब्रोकरेज फर्म ने 27 जनवरी को अपने टारगेट जारी किए थे। चूंकि, कंपनी को ये बड़ा ऑर्डर मिला है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये फर्म्स अपने टारगेट कंपनी को लेकर रिवाइज करती हैं कि नहीं।

 

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement