facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

ओमैक्स ने की 70 कर्मचारियों की छंटनी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:48 AM IST

प्रॉपर्टी बाजार में मंदी का असर इतना गहराने लगा है कि अब रियल एस्टेट कंपनी अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर चुकी है।
रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्स ने 70 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसके अलावा लागत खर्च घटाने के उपायों के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन में औसतन 10 फीसदी की कटौती की गई है।
ओमैक्स की एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या पांच फीसदी तक घटाई गई है और तनख्वाह में औसतन 10 फीसदी की कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले दो महीनों के दौरान 70 कर्मचारियों की छंटनी की है ताकि वेतन के मद पर खर्च घटाया जा सके।
वेतन में कटौती पर उन्होंने कहा कि केवल उन कर्मचारियों को छोड़कर जिनका मासिक वेतन 10,000 रुपए या इससे कम है, सभी कर्मचारियों का वेतन घटाया गया है।
मालूम हो कि 30 सितंबर, 2008 को समाप्त हुई तिमाही के दौरान ओमैक्स का कंसोलिडेटेड शुध्द लाभ घटकर 20.38 करोड़ रुपये रहा, जबकि बीते साल की समान अवधि में कंपनी ने 160.35 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
एक अन्य रियालिटी कंपनी पार्श्वनाथ ने कल कहा था कि उसने शीर्ष एवं मध्यम स्तर के प्रबंधन में कर्मचारियों की तनख्वाह में 20 फीसदी तक की कटौती की है।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement