facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

तेल फर्मों ने शुरू की एटीएफ की हेजिंग

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:42 AM IST

तेल कीमतों में गिरावट आने से लागत घटाने के लिए टाटा पेट्रोडाइने जैसी तेल कंपनियों ने घरेलू कारोबार मंच मल्टी कमोडिटीज एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल की हेजिंग शुरू कर दी है।


स्पाइसजेट, सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया और गो एयर जैसी कंपनियों की संख्या बढ़ रही है जो जेट ईंधन की हेजिंग में लग गई हैं या एमसीएक्स पर सुरक्षित विमानन ईंधन की मात्रा बढ़ा रही हैं। टाटा पेट्रोडाइने लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि हम एमसीएक्स पर सक्रिय हो गए हैं।

कंपनी को कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज एवं उत्पादन के क्षेत्र में महारत हासिल है। पिछले महीने अपनी रिफाइनरी मार्जिन और कच्चे तेल से उत्पादों की हेजिंग के लिए एक मंच मुहैया कराने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एमसीएक्स से संपर्क किया था।

हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि टाटा पेट्रोडाइने ने कितनी मात्रा की हेजिंग की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने एमसीएक्स पर ऐसे वक्त हेजिंग शुरू कर दी जब कच्चा तेल
122 डॉलर प्रति बैरल पर था। कच्चा तेल लगभग 45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

मुंबई के एक विश्लेषक ने कहा, ‘कंपनी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से अच्छा लाभ कमाएगी। यदि खोज एवं उत्पादन कंपनी खरीदार के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर दीर्घावधि के लिए कोई आपूर्ति अनुबंध करती है तो वह कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से आगे जाने पर लाभ उठाने में सक्षम नहीं होगी।’


इन एयरलाइन कंपनियों में शामिल स्पाइसजेट अब अपने विमानन ईंधन खपत का एक बड़ा हिस्सा सुरक्षित रखने की योजना बना रही है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम फिलहाल अपनी खपत का लगभग 5 फीसदी हिस्से की हेजिंग कर रहे हैं, लेकिन यह बढ़ कर 25 फीसदी या इससे अधिक हो सकता है।’

Advertisement
First Published - December 5, 2008 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement