facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाहजरूरत पड़ी तो होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप₹1,000 से ज्यादा है इनएक्टिव EPF खाते में पैसा, ऐसे निकालें एक-एक रुपयाKotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंडRajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्सPM Kisan की 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, मार्च में आएंगे ₹2,000 या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेटMiddle East Crisis: क्या युद्ध के बीच आपका ट्रैवल इंश्योरेंस काम आएगा? जानें ‘वॉर क्लॉज’ का पूरा सचहमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरान

NTT डेटा बढ़ाएगी वृद्धि

Advertisement

एनटीटी डेटा का लक्ष्य भारतीय बाजार की वृद्धि दर से दोगुनी तेजी से आगे बढ़ना: अविनाश जोशी

Last Updated- August 28, 2024 | 10:47 PM IST
जापान की IT कपंनी NTT DATA भारत में करेगी 6,000 लोगों की भर्ती , NTT DATA to hire 6,000 people in India by year-end to fuel growth plans

आईटी सेवा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 30 अरब डॉलर की कंपनी एनटीटी डेटा 11 से 12 प्रतिशत की संपूर्ण भारतीय बाजार वृद्धि दर से आगे निकलने का लक्ष्य बना रही है। वित्त वर्ष 23 में जापान की इस कंपनी ने भारत में 17 से 18 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की थी। एनटीटी डेटा इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी अविनाश जोशी ने इस वृद्धि का श्रेय कंपनी के बढ़ते ग्राहक आधार को दिया जो अभी 3,000 से अधिक है।

एनटीटी डेटा के चार प्रमुख कारोबार हैं – प्रौद्योगिकी समाधान, डेटा केंद्र, बुनियादी ढांचा प्रबंधन और ऐप्लिकेशन। जोशी प्रौद्योगिकी समाधान, बुनियादी ढांचा प्रबंधन और ऐप्लिकेशन कारोबार के प्रमुख हैं। शेखर शर्मा डेटा सेंटर कारोबार के प्रमुख हैं। एनटीटी डेटा ने वित्त वर्ष 23 में राजस्व के तौर पर 30 अरब डॉलर की राशि अर्जित की जिसमें 11 अरब डॉलर जापान से और शेष 19 अरब डॉलर की राशि बाहर से थी।

जोशी ने कंपनी के मुंबई कार्यालय में बातचीत में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘साल 2022-23 में हमने भारत में अपना करोबार बढ़ाया और कर्मचारियों की संख्या 25,000 से बढ़कर 40,000 कर ली। हमने अपने बुनियादी ढांचा और ऐप्लिकेशन कारोबार को एक साथ मिलाने का भी फैसला किया और एनटीटी डेटा इंक का गठन किया । लिहाजा, अब हम अलग-अलग कारोबार के बजाय एक समूह हैं।’

भारत एनटीटी डेटा का प्रमुख बाजार है जो राजस्व में एक अरब डॉलर का योगदारन करता है और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए वैश्विक वितरण केंद्र के रूप में काम करता है। एनटीटी डेटा के राजस्व में भारत का योगदान 20 प्रतिशत के दायरे में रहेगा।

जोशी ने कहा ‘भारत वैश्विक स्तर पर समूह के शीर्ष 10 बाजारों में से एक है। भारतीय अर्थव्यवस्था विकास के चरण में होने से हमारा लक्ष्य आगे चलकर बाजार की वृद्धि से दोगुनी वृद्धि हासिल करना है।’ भारत में कंपनी जिन क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है, उनमें बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण तथा ऑटोमोटिव क्षेत्र शामिल हैं। एनटीटी डेटा इंडिया के ग्राहक आधार में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं की हिस्सेदारी करीब 60 से 70 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement