facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

एनपीसीआईएल लगाएगी तट पर परमाणु रिएक्टर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:03 AM IST

देश में परमाणु करार के बाद बिजली उत्पादन क्षेत्र को इससे काफी उम्मीदें हैं और इसी राह में न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने भारत में समुद्र के पास परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए 5 से 6 जगहों की पहचान कर ली है।


एलपीसीआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस के जैन का कहना है कि कॉर्पोरेशन 1,000 मेगावाट से लेकर 1,650 मेगावाट क्षमता वाले रिएक्टर हर जगह पर विकसित कर सकती है और इसके लिए कंपनी केंद्र से मंजूरी का इंतजार कर है।

इसके अलावा कंपनी की योजना 10 लाइट वाटर संयंत्र लगाने की भी है, जिसके लिए कंपनी पहले ही करार कर चुकी है। 11वीं पंच वर्ष योजना के एक हिस्से के रूप में एनपीसीआई 12 रिएक्टरों पर अगले कुछ महीनों में काम शुरू करेगी।

इनमें से 700-700 मेगावाट क्षमता वाले 8 हैवी वाटर रिएक्टर हैं, तीन फास्ट ब्रीडर रिएक्टर और एक एडवांस हैवी वाटर रिएक्टर है। जैन का कहना है, ‘भारत अब स्वदेशी तरीकों से क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।’

जैन एमटीएआर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एनपीसीआईएल को ग्रिड प्लेट सौंपने के एक कार्यक्रम के दौरान हैदराबाद में मौजूद थे। ग्रिड प्लेट का का इस्तेमाल परमाणु रिएक्टर में होता है।

कॉर्पोरेशन ने हाल में बिहार में जादूगोड़ा में एक अतिरिक्त खान में परिचालन कार्य शुरू किया है और इसके साथ अन्य खानों को मिलाने से अगले कुछ वर्षों में भारत में यूरेनिमयम की उपलब्धता दोगुनी हो जाएगी।

उनका कहना है कि मौजूदा परमाणु बिजली संयंत्रों में जल्द ही उत्पादन (पीएलएफ) बढ़कर 80 प्रतिशत तक हो जाएगा जो फिलहाल 50 प्रतिशत है।

इसी के साथ ईंधन आपूर्ति और संयंत्र क्षमताओं के बीच के अंतर को पाटने में भी मदद मिलेगी। जैन का कहना है कि कम उत्पादन से कंपनी पर असर पड़ रहा है, बावजूद इसके मुझे उम्मीद है कि हम केंद्र सरकार को इस साल लाभांश दे पाएंगे। इसके साथ ही एनपीसीआईएल विदेशों में भी यूरेनियम उत्खनन में निवेश करेगी।

फास्ट ब्रीडर रिएक्टर कार्यक्रम के बारे में एनपीसीआईएल के प्रमुख का कहना है कि तमिलनाडु में  कालपक्कम परमाणु रिएक्टर प्रगति पर है और 2011 तक यहां से बिजली उत्पादन का काम शुरू हो जाएगा।

Advertisement
First Published - November 28, 2008 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement