क्लास रुम पढ़ाई को मजेदार और अंतक्रियात्मक बनाने के लिए शैक्षणिक क्षेत्र की दो दिग्गज संस्था मैकमिलन पब्लिशर्स इंडिया लिमिटेड और एडुराइट टेक्नोलॉजिज ने हाथ मिलाया है।
टयूटरविस्टा की भारतीय सहयोगी एडुराइट टेक्नोलॉजिज को स्कूली शिक्षा में तकनीक को बढ़ावा देने में महारत हासिल है, वहीं मैकमिलन पब्लिशर्स इंडिया भारत में पिछले 116 सालों से बेहतरीन शैक्षणिक सामग्रियों को प्रकाशित कर रही है।