facebookmetapixel
Advertisement
PNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के करीब; IT शेयरों ने दिखाई दमदार तेजी

एनआईआईएफ ने मास्टर फंड के लिए जुटाए 2.3 अरब डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:43 AM IST

राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष लिमिटेड (एनआईआईएफ) ने अपने एनआईआईएफ मास्टर फंड के लिए धन जुटाने का काम पूरा कर लिया है। इसने 2.34 अरब डॉलर के बराबर रुपये जुटाए हैं, जो इसके 2.1 अरब डॉलर के लक्ष्य से ज्यादा है।
एनआईआईएफ मास्टर फंड प्राथमिक रूप से प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों से जुड़ी परिचालन वाली संपत्तियों, खासकर परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करता है।
कनाडा के सार्वजनिक क्षेत्र के पेंशन इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीएसबी-इन्वेस्टमेंट्स), यूएस इंटरनैशनल डेवलपमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन (डीएफसी) और ऐक्सिस बैंक ने  करीब 10.7 करोड़ डॉलर निवेश के लिए एनआईआईएफ मास्टर फंड के साथ समझौता किया है। अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को 3 अरब डॉलर अतिरिक्त को-इन्वेस्ट का अधिकार है।
एनआईआईएफ ने एक बयान में कहा है कि यह निवेश एनआईआईएफ मास्टर फंड में पांचवां और अंतिम निवेश है। डीएफसी और पीएसपी, एनआईआईएफ लिमिटेड के शेयरधारकों के रूप में मास्टर फंड के अन्य निवेशकों के साथ शामिल होंगे। डीएफसी और पीएसपी इन्वेस्टमेंट भारत सरकार (जीओआई), अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), ऑस्ट्रेलियन सुपर, सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स, ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान, टेमासेक, एचडीएफसी ग्रुप, आईसीआईसीआई बैंक व अन्य के साथ शामिल होंगे। मास्टर फंड बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करेगा, जो रणनीतिक और विकास के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। इस फंड से बंदरगाहों, लॉजिस्टिक्स, अक्षय ऊर्जा, स्मार्ट मीटर और सड़क क्षेत्र को एक प्लेटफॉर्म मिलेगा।
पीएसपी इन्वेस्टमेंट्स के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट के वैश्विक प्रमुख पैट्रिक सैमसन ने कहा कि पीएसपी एनआईआईएफ के साथ परिवहन प्लेटफॉर्मों, रोडीस और एवीअलांयंस में साझेदारी मजबूत करती रहेगी, जिससे देश के आर्थिक विकास को समर्थन मिल सके। डीएफसी के मुख्य कार्याधिकारी एडम बोहलर ने कहा कि डीएफसी के निवेश से इंडो पैसिफिक में प्रमुख साझेदारों की वृद्धि व विकास को समर्थन मिलेगा और डीएफसी को रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में पूरे भारत में निवेश की सुविधा मिल सकेगी। नैशनल इन्वेस्टमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड (एनआईआईएफएल) अंतरराष्ट्रीय व भारतीय निवेशकों के लिए भारत सरकार का एक साझा निवेश प्लेटफॉर्म है।

Advertisement
First Published - December 22, 2020 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement