facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

मोबाइल-इंटरनेट से निक करेगी कमाई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 5:07 AM IST

एमटीवी नेटवर्क की बच्चों के चैनल की कंपनी निक इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ऑनलाइन और मोबाइल प्लेटफार्म जैसे साधनों के जरिए कमाई करने की योजना बना रही है।


निक इंडिया के चैनल पर 4-9 साल के बच्चों के लिए कार्यक्रम बनाए जाते है। निक इंडिया की शुरुआत भारत में 2006 में हुई थी। कंपनी ऑनलाइन विज्ञापनों से होने वाली कमाई बढ़ाने के लिए कंपनी अपने ऑनलाइन यूजर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। इस वेबसाइट पर चैनल से जुड़े उत्पाद भी बेचे जाएंगे।

चैनल की कुल कमाई में से 50 फीसदी कमाई विज्ञापनों और बाकी कमाई केबल सब्सक्रिप्शन के जरिए  होती है। फिलहाल कंपनी को बाकी साधनों से ना के बराबर ही कमाई होती है। इसीलिए अब कंपनी मोबाइल और इंटरनेट से होने वाली कमाई को बढ़ाना चाहती है।

निक इंडिया की सहायक निदेशक (मार्केटिंग) कश्मीरा गांधी ने कहा, ‘हम अपनी वेबसाइट को पूरी तरह से नया रूप दे रहे हैं। इसमें बच्चों के लिए खेल, ब्लॉग और दोस्तों का कॉलम भी रहेगा।’ हम मोबाइल के जरिए रिंगटोन, वॉलपेपर और गेम डाउनलोड करने की सुविधा देने के बारे में भी सोच रहे हैं।

गांधी ने बताया, ‘आजकल मोबाइल और इंटरनेट बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।  हमारे कार्यक्रम 16 साल के बच्चे भी देखते हैं।’ कंपनी ने दो महीने पहले एयरटेल के साथ गेम्स, वॉलपेपर, रिंगटोन और म्यूजिक डाउनलोड करने के लिए करार किया था। ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए निक दूसरी दूरसंचार कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रही है।

गांधी ने बताया, ‘हम मार्च 2009 तक तीन नए एनिमेशन शो भी शुरू करने वाली है। जल्द ही इन कार्यक्रमों से जुड़े वॉलपेपर, म्यूजिक मोबाइल पर डाउनलनोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।’ इस के अलावा कंपनी कंज्यूमर उत्पादों का पोर्टफोलियो भी बढ़ाने की योजना बना रही है।

फिलहाल कंपनी बच्चों के लिए टिफिन बॉक्स, स्कूल बैग्स, स्टेशनरी और खिलौने जैसे उत्पाद बेचती हैं। कंपनी अपने उत्पाद बेचने के लिए फ्यूचर समूह समेत कई रिटेल कंपनियों से बात कर रही है।

Advertisement
First Published - November 25, 2008 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement