facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोरLaser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियां

एनएचपीसी को नहीं है आईपीओ की जल्दबाजी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:16 AM IST

शेयर बाजारों में अनिश्चितता बने रहने के बीच पनबिजली के क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी एनएचपीसी ने आज कहा कि उसका आईपीओ लाने का फिलहाल इरादा नहीं है।
कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस के गर्ग ने आज यहां संवाददाताओं से कहा अक्तूबर 2008 के बाद से शेयर बाजार की स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में फिलहाल आईपीओ लाने की हमारी कोई योजना नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि सितंबर 2008 में बाजार नियामक सेबी ने एनएचपीसी को आईपीओ लाने की मंजूरी दी थी लेकिन बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कंपनी ने 10 रुपए के अंकित मूल्य वाले 168 करोड़ शेयर लाने की योजना बनाई थी।
गर्ग ने कहा कि जैसे ही शेयर बाजार की स्थिति अच्छी होगी कंपनी आईपीओ लाएगी। उन्होंने कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में कंपनी की 21,600 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना है। यह राशि आंतरिक संसाधनों और ऋण के जरिए जुटाई जाएगी।

Advertisement
First Published - April 23, 2009 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement