facebookmetapixel
Advertisement
Teja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटकाOFS शुरू होते ही फिसला Cochin Shipyard का शेयर, 4% से ज्यादा की गिरावटचीनी कंपनियों को मिली एंट्री, क्या भारतीय Power Transmission कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन?ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले समझौता करो, वरना ‘काम पूरा करेंगे’जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?TCS Q1 Results: आज आएंगे टीसीएस के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; जानिए क्या हैं ब्रोकरेज की उम्मीदें

डीएलएफ के गले पड़ी नई मुसीबत

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:58 PM IST

डीएलएफ के कुछ उपभोक्ताओं ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने का फैसला किया है। इनमें से कई उपभोक्ता पहले ही कंपनी के पास अपने एक्जिट लेटर भेज चुके हैं।
अब वे कंपनी की शिकायत भारतीय प्रतिभूति एवं विनमय बोर्ड (सेबी) से करने की सोच रहे हैं। साथ ही, वे कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।
इन ग्राहकों ने गूगल पर एक ग्रुप बनाया है, जिसमें 935 सदस्य हैं। इनका कहना है कि इस ग्रुप में शामिल 600 सदस्यों ने प्रमोटरों को अपने एक्जिट लेटर भेज दिए हैं। इन ग्राहकों की शिकायत है कि कंपनी सौदों के कागजात पर दस्तखत करने में देरी कर रही है।
साथ ही, उनके मकानों की कीमत 25 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। उनकी मांग है कि जांच के लिए कंपनी चेन्नई में जमीन के असल दस्तावेज मुहैया कराए। इसके अलावा, वे कंपनी से जमीन पर मालिकाना हक के क्लॉज को भी खरीद समझौते में शामिल करवाना चाहते हैं। 
इस समूह के अहम सदस्यों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि, ‘हम इस मुद्दे को सेबी तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, ग्राहकों के साथ जानबूझ कर धोखाधड़ी करने पर डीएलएफ के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।’
वैसे इस बारे में आखिरी फैसला इस समूह की एक मार्च को होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। इस बीच डीएलएफ सॉदर्न होम्स के महाप्रबंधक (मार्केटिंग) के. श्रीकांत ने ईमेल से जवाब में बताया कि, ‘इस परियोजना के शुरू होने के पहले कंपनी एक बिल्कुल अलग रह का समझौता करती थी, जो सिर्फ तमिलनाडु में मान्य होता था।’

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 11:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement