facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: ब्राजील ने 50 साल में कैसे रची E100 एथेनॉल क्रांति, भारत के लिए क्या हैं बड़े सबक?Long-duration bonds: सरकारी गारंटी के साथ स्थिर रिटर्न… लॉन्ग ड्यूरेशन वाले G-Secs में निवेश कितना सही?दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारी

पारदर्शिता के लिए नई कोशिश

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:43 PM IST

कॉर्पोरेट गवर्नेंस को समृद्ध करने के लिए नए कंपनी बिल 2008 में कंपनियों के लिए यह आवश्यक कर दिया गया है कि वे इंस्टीटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा जारी पहले दो सचिव स्तरीय मानक का पालन करें।
हाल ही में इंस्टीटयूट ने दसवां सचिव मानक जारी किया है और सरकार से यह आग्रह किया है वे इस तरह का निर्देश जारी करे, ताकि कंपनियां इन सारे मानकों को अपनाए। आईसीएसआई के सचिव और प्रमुख कार्यकारी अधिकारी एन. के. जैन ने कहा, ‘अच्छी तरह से शासित कंपनियां इन मानकों का अपने स्तर पर पालन करती है। इन मानकों के पालन करने का उद्देश्य बेहतर शासन तंत्र विकसित करना होता है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि कंपनियां आने वाले समय में दूसरे मानकों को भी तरजीह देंगी।’ साचिविक मानक के तहत बोर्ड बैठक और शेयरधारकों के साथ बैठक आदि मसलों के तौर तरीके के बारे में बात की जाती है। इस मानक के तहत खाता और रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने के तौर तरीके पर भी प्रकाश डाला जाता है।
लेकिन जिस तरह इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के एकाउंटिंग मानक कंपनियों के लिए बाध्यकारी होते हैं, उस तरह साचिविक मानकों का पालन करना उनके लिए आवश्यक नहीं होता है। यह कंपनियों पर निर्भर करता है कि साचिविक मानक का कौन सा हिस्सा वे पालन करते हैं।
सदन में पड़ी नई कंपनी बिल कहता है, ‘ आम और बोर्ड बैठक के मद्देनजर हर कंपनियों को साचिविक मानकों पर गौर करना चाहिए।’ इस संदर्भ में कंपनी बिल 2008 के उपबंध 107 (10) में चर्चा की गई है। साचिविक मानक 1 और 2 आम और बोर्ड बैठक के तौर तरीकों की बात करता है।
बोर्ड बैठक कितने दिनों में होनी चाहिए या यह बैठक कितनी देर चलनी चाहिए, इसे लेकर अभी कोई ठोस नियम नहीं है। अगर ये मानक मान लिए जाते हैं, तो सभी जगह एक समान बैठक परंपरा का चलन शुरू हो जाएगी। 

बोर्ड रिपोर्ट के 10 सचिव स्तर  के  मानक : बोर्ड किस तरह अपनी रिपोर्ट पेश करें, इस पर दसवीं सचिव मानक (एसएस 10) लाई गई है। इसके अंतर्गत किसी बड़े वित्तीय परिवर्तन और जिम्मेदार उद्धोषणा के बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड रिपोर्ट में उल्लिखित कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन स्कीम (ईएसओएस) का पूरा विवरण भी इस मानक के तहत वांछित होता है।

Advertisement
First Published - April 2, 2009 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement