facebookmetapixel
Advertisement
देश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएं

नेस्ले का शुद्ध लाभ 8.25 प्रतिशत बढ़कर 668 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:32 PM IST

Nestle India Q3 Results: दैनिक उपभोग के सामान (FMCG) बनाने वाली दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 8.25 प्रतिशत बढ़कर 668.34 करोड़ रुपये हो गया।
नेस्ले इंडिया ने बुधवार को बीती तिमाही के आंकड़ों की जानकारी BSE को देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 617.37 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी-दिसंबर के कारोबारी वर्ष का अनुसरण करने वाली इस कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 18.24 प्रतिशत बढ़कर 4,591 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,882.57 करोड़ रुपये थी। 
जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका कुल खर्च 20.55 प्रतिशत बढ़कर 3,715.40 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,081.99 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की घरेलू बिक्री 4,361.15 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले के 3,687.37 करोड़ रुपये की तुलना में 18.27 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान इसका निर्यात 15.68 प्रतिशत बढ़कर 205.45 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 177.60 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - October 19, 2022 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement