facebookmetapixel
Advertisement
क्रूड सस्ता होने के बाद किस OMC Stocks में है सबसे ज्यादा दम? ICICI सिक्योरिटीज ने बताए टॉप पिकभारत के बाद अब जापान पर डॉलर की मार! 40 साल में सबसे कमजोर हुआ येनदिल्ली EV पॉलिसी 2026 नोटिफाई, इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स माफ; बनेंगे 30 हजार चार्जिंग स्टेशनEPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत

NCC को मिले 4,206 करोड़ रुपये के तीन कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement

एनसीसी लिमिटेड के अनुसार, ये अनुबंध राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों से मिले हैं और इसमें कोई आंतरिक ठेका शामिल नहीं है।

Last Updated- October 03, 2023 | 1:07 PM IST
Tata Communications profit growth

एनसीसी लिमिटेड (NCC Limited) ने मंगलवार को कहा कि उसे केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों से सितंबर में 4,205.94 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं। कंपनी ने शेयर को दी जानकारी में बताया कि उक्त अनुबंधों में से 819.20 करोड़ रुपये का एक ठेका जल प्रभाग से संबंधित है, जबकि 173.19 करोड़ रुपये का ठेका विद्युत प्रभाग से और 3,213.55 करोड़ रुपये का ठेका परिवहन प्रभाग से संबंधित है।

यह भी पढ़ें : भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की फंडिंग पांच साल में सबसे कम

एनसीसी लिमिटेड के अनुसार, ये अनुबंध राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों से मिले हैं और इसमें कोई आंतरिक ठेका शामिल नहीं है। एनसीसी ने निर्माण व बुनियादी ढांचे के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।

कंपनी के निर्माण कार्य पूरे देश में फैले हुए हैं और इसमें भवन, परिवहन, जल और पर्यावरण, विद्युत पारेषण और वितरण, सिंचाई, खनन और रेलवे परियोजनाएं शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 1:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement