हैदराबाद की दवा निर्माता कंपनी नैटको फार्मा लिमिटेड ने जेनरिक ऑन्कोलॉजी दवाइयों के विकास और निर्माण के लिए डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड से हाथ मिलाया है।
नैटको ने बताया कि इस समझौते में कंपनी के उन ओरल और इंजेक्टेबल दवाइयों को भी शामिल किया गया है, जिनकी बिक्री अभी वैश्विक स्तर पर की जा रही है। कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन दवाइयों की बहुत मांग है और इनका कारोबार करोड़ों डॉलर का होता है।
समझौते के तहत डॉ. रेड्डीज और नाटको, दोनों मिलकर इन दवाइयों का निर्माण करेंगे और उसका पंजीकरण और व्यावसायिक स्तर पर बिक्री करेंगे। इन दवाइयों की बिक्री अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में भी की जाएगी।
नाटको की ओर से डॉ. रेड्डीज को इन दवाइयों की आपूर्ति की जाएगी। समझौते के मुताबिक, इसके एवज में डॉ. रेड्डीज की ओर से नाटको को भुगतान किया जाएगा। दरअसल, नाटको के पास इन दवाइयों के निर्माण का अधिकार है। इस सौदे के रकम का खुलासा नहीं किया गया है।
दोनों कंपनियां संबंधित दवाइयों के लिए भविष्य में भी इस तरह का साझा करेंगी। नाटको के मुख्य परिचालन अधिकारी राजीव नानापन्नेनी के कहा कि डॉ. रेड्डीज के साथ इस तरह के समझौते से हमें खुशी हो रही है। इससे दोनों कंपनियों को फायदा होने की उम्मीद है।