facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे काम

पंतनगर में बनकर तैयार नैनो

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:11 AM IST

टाटा की लखटकिया कार ‘नैनो’ आखिरकार जांच के हर दौर को पार कर चुकी है और यह पंतनगर की इकाई से लॉन्च होने को तैयार है।
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने नैनो पर हर तरह की जांच कर ली है। नैनो अब पूरी तरह से लॉन्च के लिए तैयार है।’ कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि नैनो की माइलेज मारुति कार से बेहतर होगी।
पिछले महीने टाटा मोटर्स ने नैनो का परीक्षण उत्तराखंड के टेढ़ी-मेढ़ी सड़कों पर किया। इस परीक्षण के दौरान कार का माइलेज 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर रहा। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस कार को लॉन्च करने की तारीख का निर्णय कंपनी के अध्यक्ष रतन टाटा ही करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘हमलोग लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन हमलोगों की तरफ से सबकुछ तैयार है।’ दूसरी तरफ सरकारी अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि कंपनी ने मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को यह भरोसा दिलाया है कि नैनो की पहली खेप उत्तराखंड से ही लॉन्च होगी।
इस भरोसे के आधार पर राज्य सरकार ने कंपनी को पंतनगर में 45 एकड़ की अतिरिक्त भूमि आवंटित कर चुकी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने कहा है कि अगर कंपनी नैनो को उत्तराखंड से लॉन्च करती है, तो अन्य मांगों पर भी विचार किया जा सकता है।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार कंपनी पर यह दबाव बना रही है कि नैनो के निर्माण की स्थायी प्लांट पंतनगर में स्थापित करें, ताकि विशेष औद्योगिक नीति 2003 के तहत सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement