उड़ीसा के कोरापुट जिले में नाल्को की बॉक्साइट खदान पर सशस्त्र माओवादियों के हमले के बाद सोमवार तड़के तक चली मुठभेड़ में सात सीआईएसएफ जवान मारे गए और चार उग्रवादी ढेर हो गए।
हमले में नक्सली बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के हथियार भी लूट ले गए। माओवादियों ने मोबाइल टावर को उड़ा दिया, जिससे क्षेत्र में संचार व्यवस्था बाधित हुई।
हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। हमले के दौरान खदान में 100 कामगार मौजूद थे, जो बचा लिए गए।