महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) ने रेवा कारों की खरीद की है, ताकि दूरसंचार नेटवर्क की देखरेख करने में आसानी हो।
रेवा कारों की पहली खेप को एमटीएनएल बोर्ड के एचआर निदेशक एस पी पचौरी ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि हमलोग पर्यावरण संरक्षण के हित के लिए रेवा कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
एमटीएनएल के कार्यकारी निदेशक एस एम तलवार ने कहा कि इस पहल से परिवहन लागत कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि रेवा कार 40 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से चलती है, जबकि छोटी डीजल कारें 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चलती है। एमटीएनएल के पास अभी 8 कारों का जत्था है, जो अगले साल तक बढ़ाकर 40 करने की योजना है।