facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

मोजर बेयर लगाएगी एलसीडी टीवी इकाई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:41 AM IST

भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री शुरू कर चुकी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मोजर बेयर ने अगले साल तक चेन्नई में एक एलसीडी टेलीविजन निर्माण संयंत्र लगाने की योजना बनाई है।


फिलहाल डीवीडी, एलसीडी, स्पीकर आदि जैसे इसके सभी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का आयात किया जाता है और इन्हें इसके ब्रांड के तहत यहां बेचा जाता है।

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक मोजर बेयर भारत में निर्माण संयंत्र की स्थापना के जरिये हर महीने 15,000 एलसीडी से अधिक की बिक्री करना चाहती है।

कंपनी ने हाल ही में चेन्नई में एक डिजिटल वीडियो संवर्द्धन इकाई लगाई है। यह इकाई डीवीडी कम्प्रेशन के अलावा रियल टाइम ऑडियो और कंटेंट का वीडियो रेस्टोरेशन मुहैया कराएगी।

नई इकाई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए मोजर बेयर के मीडिया एवं मनोरंजन सेवा विभाग से जुड़ी होगी।

यह इकाई मोजर बेयर के अंतरराष्ट्रीय करोबार के लिए भी कम्प्रेशन और अथोरिंग सेवाएं मुहैया कराएगी। चेन्नई में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र इसके पहले से मौजूद निर्माण संयंत्र के नजदीक लगाए जाने की संभावना है।

मोजर बेयर की अन्य योजनाओं में 2009-2010 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में 15-20 फीसदी की बाजार भागीदारी हासिल करने का लक्ष्य भी शुमार है। मोजर बेयर ने इस साल 3,990 रुपये की कीमत वाले हाई-डेफिनिशन डीवीडी प्लेयर को पेश करने की भी योजना बनाई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण बाजारों को ध्यान में रखते हुए कंपनी की योजना 2.1 और 5.1 चैनल स्पीकर भी पेश करने की है। कंपनी की प्रीमियम और लोअर-एंड श्रेणियों में एलसीडी टेलीविजन की नई रेंज पेश करने की भी योजना है।

इन एलसीडी टेलीविजन की कीमत 19 इंच से 26 इंच के लिए 14,500 और 24,500 रुपये के बीच होगी।

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement