facebookmetapixel
Advertisement
AMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबाव

सत्यम के बोर्ड में और नियुक्तियां जल्दी हो सकती हैं, नकदी एक समस्या है

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:19 PM IST

सत्यम कंप्यूटर के नवगठित बोर्ड के पहले बैठक में दीपक पारेख ने कहा कि सरकार बोर्ड में जल्द ही कुछ और निदेशकों की नियुक्ति करेगी और अध्यक्ष का चुनाव पूर्ण बोर्ड करेगा।
करीब 7,800 करोड़ रुपये के घोटाले से जूझ रही कंपनी के लिए पुनर्गठित निदेशक मंडल की बैठक में नकदी की कमी समेत सभी फौरी मुद्दों से निपटने के लिए विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई।
पारेख ने कहा कि सत्यम के पास रोजमर्रा के काम के लिए पूंजी पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने बोर्ड के दो अन्य सदस्यों किरण कार्णिक और सी. अच्युतन के साथ मिलकर सत्यम के खातों की नई ऑडिट परीक्षा के लिए 48 घंटे के अंदर स्वतंत्र ऑडिट कंपनी की नियुक्ति करने की भी घोषणा की।
पारेख ने कहा कि कंपनी के लिए नए मुख्य कार्याधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने की जरूरत है। हालांकि पहली प्राथमिकता ग्राहकों, कर्मचारियों, आपूर्तिकर्ताओं और निवेशकों में भरोसा कायम करना है।
सी. अच्युतन ने बताया कि बोर्ड के कंपनी के लिए कानूनी मामलों से बचाव की मांग नहीं की है। यह पूछने पर कि पीडब्ल्यूसी के खिलाफ मामला दायर किया जाएगा पारेख ने कहा कि इस पर टिप्पणी करना अभी बहुत जल्दी होगी।

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement