facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

माइंडट्री: मजबूत ऑर्डर प्रवाह से दो अंक की वृद्घि

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:37 AM IST

माइंडट्री अपनी मार्च तिमाही में शानदार राजस्व वृद्घि, मजबूत मार्जिन, और आकर्षक सौदा प्रवाह के साथ अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया है।
वित्त वर्ष 2021 की सुस्त पहली छमाही के बाद कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में 5 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्घि दर्ज की है। डॉलर संदर्भ में उसकी 5.2 प्रतिशत की राजस्व वृद्घि बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र को छोड़कर लगभग सभी वर्टिकलों की मजबूत वृद्घि पर केंद्रित थी। संचार, प्रौद्योगिकी, और मीडिया का उसके राजस्व में करीब आधा योगदान रहा और इसमें 4 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की गई।
महामारी से जो क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुए उनमें यात्रा, निर्माण, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी मुख्य रूप से शामिल थे, हालांकि इनमें तिमाही आधार पर सुधार दर्ज किया गया जिससे 9-17 प्रतिशत की शानदार वृद्घि दर्ज करने में मदद मिली। माइंडट्री के राजस्व में इन क्षेत्रों का योगदान एक-तिहाई रहा।
वित्त वर्ष 2021 के मजबूत समापन के बाद इस शेयर के लिए मुख्य कारक वृद्घि से संबंधित रहेगा और कंपनी वित्त वर्ष 2022 में मजबूत वृद्घि दर्ज करेगी। जहां सौदों का प्रवाह तिमाही आधार पर 20 प्रतिशत तक बढ़कर तिमाही में 37.5 करोड़ डॉलर रहा, वहीं कंपनी की ऑर्डर बुक वित्त वर्ष 2021 में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत तक बढ़ी थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का कहना है, ‘हालांकि वित्त वर्ष 2021 में कुल अनुबंध वैल्यू 12 प्रतिशत (जो सर्वाधिक ऊंची है) तक ज्यादा थी, और वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही के मजबूत समापन की उम्मीद के साथ वित्त वर्ष 2022 में 16 प्रतिशत की वृद्घि को मदद मिलेगी।’
विश्लेषकों को यूरोपीय क्षेत्र की मदद के साथ साथ छोटे खातों में तेजी आने से वृद्घि की रफ्तार तेज बने रहने की उम्मीद है। मार्जिन की राह दलाल पथ के लिए नजर रखने के लिहाज से अन्य मुख्य कारक है। कंपनी ने तिमाही के दौरान परिचालन मुनाफा मार्जिन में 119 आधार अंक की तिमाही कमजोरी दर्ज की और यह मार्जिन 21.9 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह गिरावट काफी हद तक पारिश्रमिक वृद्घि और विपरीत विदेशी मुद्रा खर्च की वजह से आई थी, हालांकि राजस्व वृद्घि और परिचालन दक्षताओं की वजह से इसकी कुछ हद तक भरपाई हो गई।
जहां प्रबंधन का मानना है कि पारिश्रमिक वृद्घि, निवेश, कम इस्तेमाल, और लागत की वजह से मार्जिन दबाव दिखेगा, वहीं उसे मार्जिन 20 प्रतिशत के स्तर से ऊपर बने रहने की भी उम्मीद है। इसे पारिश्रमिक लागत को कम बनाए रखने, तय कीमत के अनुबंध, राजस्व वृद्घि, और परिचालन दक्षताओं से मदद मिलेगी।
कई ब्रोकर इस कंपनी पर सकारात्मक हैं, क्योंकि उनका मानना है कि मझोले आकार की यह आईटी कंपनी अपनी दो अंक की वृद्घि रफ्तार कायब रखेगी। इसके अलावा मजबूत मार्जिन प्रोफाइल और शानदार क्रियान्वयनर से भी मजबूत आय वुद्घि सुनिश्चित हो सकती है।
मौजूदा स्तर पर, यह शेयर अपने वित्त वर्ष 2023 के अनुमानों के 23 गुना पर कारोबार कर रहा है। मौजूदा परिवेश को देखते हुए निवेशक गिरावट पर इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement