facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट में फिर चली छंटनी की तलवार, गई 559 कर्मचारियों की नौकरी

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 7:15 PM IST
Microsoft Outage

टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में एक बार फिर से छंटनी की तलवार चली है। कंपनी ने अपने सिएटल ऑफिस के 559 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। द सिएटल टाइम्स की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। ये सभी कर्मचारी वाशिंगटन में बेलेव्यू (Bellevue) और रेडमंड (Redmond) ऑफिस में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अब तक सिएटल एरिया में ही 2,700 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

Microsoft इस साल निकालेगी 10 हजार कर्मचारी

छंटनी की घोषणा वाशिंगटन स्टेट एंप्लॉयमेंट सिक्योरिटी विभाग ने की है। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल की शुरुआत में ही 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। फरवरी में कंपनी में छंटनी का एक दौर भी चला जिसमें रेडमंड (Redmond), बेलेव्यू (Bellevue) और इसाक्वा (Issaquah) ऑफिस में काम करने वाले 617 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था।

लागत कम करने के लिए हुई छंटनी- Microsoft

Microsoft के एक प्रवक्ता ने छंटनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘नवीनतम छंटनी जनवरी में घोषित रेवेन्यू (revenue) और कॉस्ट स्ट्रक्चर को ध्यान में रखकर की गई है।’ वाशिंगटन में स्थित या वहां से संचालित होने वाली टेक फर्मों ने अब तक 32,000 से अधिक नौकरियों में कटौती की है।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement