facebookmetapixel
Advertisement
CGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की राय

माइक्रोसॉफ्ट ने नूआन्स को 16 अरब डॉलर में खरीदा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:01 AM IST

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने वृद्धि की रफ्तार को बढ़ाते हुए बोली की पहचान करने वाली कंपनी नूआन्स का अधिग्रहण किया है। इस सौदे का आकार करीब 16 अरब डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट इस सौदे के तहत 56 डॉलर प्रति शेयर का नकद भुगतान करेगी जो नूआन्स के शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 23 फीसदी अधिक है।
दोनों कंपनियों ने 19.7 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर यह सौदा किया है जिसमें उसका ऋण भी शामिल है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में नूआन्स का शेयर करीब 23 फीसदी चढ़ गया। दोनों कंपनियों द्वारा 2019 में साझेदारी किए जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने यह अधिग्रहण किया है।
वॉशिंगटन के रेडमंड की कंपनी ने कहा है कि यह सौदा स्वास्थ्य की देखभाल उद्योग में उसके बाजार को दोगुना करेगा और इस प्रकार स्वास्थ्य की देखभाल क्षेत्र में उसके कुल बाजार का आकार करीब 500 अरब डॉलर हो जाएगा। यह लेनदेन माइक्रोसॉफ्ट का लिंक्डइन के बाद दूसरा सबसे बड़ा सौदा है। इससे पहले 2016 में माइक्रोसॉफ्ट ने 26 अरब डॉलर के एक सौदे के तहत लिंक्डइन का अधिग्रहण  किया था।
पिछले साल सितंबर में माइक्रोसॉफ्ट ने 7.5 अरब डॉलर के एक सौदे के तहत वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी जेनीमैक्स का अधिग्रहण किया था। मार्क बेंजामिन नूआन्स के सीईओ पद पर बरकरार रहेंगे। उम्मीद है कि लेनदेन इसी साल पूरा हो जाएगा। हालांकि इस सौदे के लिए नूआन्स के शेयरधारकों से मंजूरी लेना आवश्यक होगा।

Advertisement
First Published - April 12, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement