facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

एमफोर्ज का संयंत्र 17 दिन बंद रहेगा!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:49 AM IST

आर्थिक मंदी की शिकार बनी वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी एमफोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने संयंत्र का कामकाज 17 दिन तक बंद रखने का फैसला किया है।
कंपनी के इस कदम से 200 से अधिक श्रमिक बिना वेतन के घर बैठने को बाध्य हो गए हैं। कंपनी ने अपने उत्पादों की मांग में आई भारी कमी के कारण 1 दिसंबर और 17 दिसंबर के बीच अपने चिंचवड संयंत्र में सभी कामकाज बंद रखने का फैसला किया है।
यह कंपनी दोपहिया के क्रैंक शाफ्ट, ब्रेकेट, ट्रांसमिशन गियर, स्टीयरिंग नुकल, बेवेल गियर और स्पिंडल जैसे उत्पादों के लिए जानी जाती है। कंपनी का चाकन में भी एक संयंत्र था जिसे बाद में महिन्द्रा ऑटोमोटिव स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड ने खरीद लिया था।
मुंबई में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को फोन पर बताया, ‘वाहन बाजार में मंदी की वजह से हमने अपने संयंत्र का कामकाज 17 दिन के लिए बंद कर दिया है। हमारे चिंचवड संयंत्र में लगभग 200 श्रमिक काम करते हैं और इकाई के पुन: खुलने पर उन्हें फिर से काम पर रख लिया जाएगा।’
पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 53.23 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था वहीं 31 मार्च, 2008 को समाप्त हुए इस वर्ष के दौरान उसे 2.23 करोड़ रुपये का नुकसान भी उठाना पड़ा।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement