facebookmetapixel
Advertisement
8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’

जिंदल स्टेनलेस में जिंदल स्टेनलेस हिसार के विलय को मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:17 AM IST

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) और जिंदल स्टेनलेस (हिसार) लिमिटेड (जेएसएचएल) के बोर्ड ने आज 1:1.95 के शेयर स्वैप अनुपात में दोनों के विलय को मंजूरी प्रदान की। जेएसएल और जेएसएचएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘जेएसएल में जेएसएचएल का विलय सरल पूंजी ढांचे को बढ़ावा देगा, विलय वाले व्यवसाय का कारोबार बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। 19 लाख टन सालाना की मेल्टिंग क्षमता के साथ, विलय वाली इकाई दुनिया में प्रमुख 10 स्टेनलेस इस्पात कंपनियों की सूची में एकमात्र भारतीय कंपनी होगी।’विलय के बाद, जेएसएल 57 प्रतिशत प्रवर्तक हिस्सेदारी (और शेष 43 प्रतिशत सार्वजनिक) के साथ स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्घ होगी। प्रस्तावित ढांचे के अनुसार, जेएसएल लाइफस्टाइल लिमिटेड (जेएसएचएल की घरेलू सहायक इकाई) का मोबिलिटी व्यवसाय ओडिशा स्थित जेएसएल में विलय किया जाएगा।
 
वहीं गैर-मोबिलिटी व्यवसायों को एक अलग नई इकाई में शामिल किया जाएगा जिसका नाम जिंदल लाइफस्टाइल लिमिटेड होगा। वहीं जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड ने भारतीय रेलवे से 60-किलोग्राम 880 ग्रेड (90यूटीएस) रेल की आपूर्ति के लिए ‘रेग्युलर सप्लायर’ का दर्जा हासिल किया है। यह दर्जा हासिल करने वाली यह पहली निजी कंपनी है। 

Advertisement
First Published - December 29, 2020 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement