औषधि निर्माण कंपनी मर्क ने आज बताया कि 31 मार्च को समाप्त पहली तिमाही में उसका मुनाफा 46.78 प्रतिशत घटकर 8.61 करोड़ रु. रह गया।
कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि आलोच्य तिमाही में उसकी शुध्द बिक्री बढ़कर 98.83 करोड़ रुपए हो गई।
पूर्व वर्ष की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 83.36 करोड़ रुपए तथा शुध्द लाभ 8.16 करोड़ रुपए रहा था।