वाहन उद्योग में आई मंदी कंपनियों के लिए बड़ी दुश्वार साबित हो रही है। यात्री कार बनाने के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है।
31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 54.27 फीसदी घट गया है। कंपनी के बयान के मुताबिक इस तिमाही में कंपनी को महज 213.57 करोड़ रुपये का ही शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 467.04 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने उत्पादन में कमी, कच्चे माल की बढ़ती लागत और रुपये की कीमत में गिरावट को इस नतीजे के लिए जिम्मेदार बताया है।
मारुति को डसा मंदी के नाग ने
कंपनी के मुनाफे में आई जबरदस्त कमी
मारुति का प्रदर्शन 2008* 2007* कमी (त्न)
शुद्ध लाभ 213.57 467.04 54.27
कुल आय 4,625.81 4,759.43 3.0
*तीसरी तिमाही आंकड़े करोड़ रुपये में