facebookmetapixel
Advertisement
EPF Scheme 2026: PF के 74 साल पुराने नियम बदले, जानिए आपकी सैलरी और ब्याज पर क्या होगा असरBlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से अब सोने में निवेश का मौका, लॉन्च हुआ पहला फिजिकल कमोडिटी गोल्ड फंडसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछला

Maruti Suzuki ने 25 लाख वाहनों के निर्यात का आंकड़ा पार किया

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 2:11 PM IST
Maruti Suzuki

वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki) ने बुधवार को कहा कि 80 के दशक में वाहनों का निर्यात शुरू करने के बाद से उसने संचयी निर्यात का 25 लाख इकाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने निर्यात की शुरुआत 1986-87 में बांग्लादेश और नेपाल जैसे पड़ोसी बाजारों से की थी। मौजूदा समय में यह करीब 100 देशों में वाहनों का निर्यात करती है जिनमें अफ्रीका, लातिन अमेरिका, एशिया और पश्चिम एशिया शामिल हैं।

मारुति सुजुकी ने एक बयान में कहा कि निर्यात किया गया उसका 25 लाख वां वाहन मारुति सुजुकी बलेनो है जिसे गुजरात के मुद्रा बंदरगाह से लातिन अमेरिका भेजा गया।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘25 लाख वें वाहन का निर्यात भारत की विनिर्माण क्षमता की बानगी है। यह उपलब्धि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया (Make in India) पहल के प्रति मारुति सुजुकी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

ताकेउची ने कहा कि आज मारुति सुजुकी भारत की यात्री वाहनों की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement