facebookmetapixel
Advertisement
Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बीच WhatsApp ने दी सफाई, जारी किए FAQsमहंगे भाव ने बदली किसानों की पसंद, मक्का छोड़ फिर सोयाबीन की खेती की ओर लौटे किसानबड़े डेवलपर्स कराएंगे मुनाफे का सौदा! मोतीलाल ओसवाल ने Lodha, DLF समेत 4 शेयरों पर दिए 39% तक अपसाइड के टारगेटरोज UPI से पेमेंट करते हैं? जानिए इससे Credit Score पर पड़ता है असर या नहींऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौनFintech Stocks: Paytm, PhonePe से लेकर Upstox तक… निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े संकेत?शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत, डॉलर इंडेक्स भी नरमIndia’s EV Transition: चीन से पीछे, लेकिन दुनिया को चौंका सकता है भारत, EV पर SBI की बड़ी रिपोर्टIndia’s EV Transition: हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?

माल्या को है विश्वास, डियाजियो करेगी पैसे की बरसात!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:27 PM IST

विजय माल्या का यूनाइटेड ब्रेवरीज समूह दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के साथ समझौते को लेकर आश्वस्त है। इसके तहत यूनाइटेड स्पिरिट की हिस्सेदारी बेची जानी है।


उम्मीद है कि इस समझौते की घोषणा फरवरी के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगी। यूबी ग्रुप यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड की 14.9 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के सिलसिले में डियाजियो से बातचीत कर रही है।

यूबी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों कंपनियों के अधिकारियों के बीच बुधवार को हुई बैठक अच्छी रही। उम्मीद है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह तक इस संबध में घोषणा कर दी जाएगी।

न्यूयॉर्क में हुई इस बैठक में माल्या सहित यूबी ग्रुप के सीएफओ रवि नेदुनगड़ी, यूएसएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय रेखी और यूएसएल के सीएफओ पी ए मुरली भी शामिल थे।

विजय माल्या ने पहले कहा था कि वे यूएसएल के 17 फीसदी ट्रेजरी स्टॉक में से 14.9 फीसदी रणनीतिक साझेदार को बेचने के लिए तैयार हैं। यूनाइटेड स्पिरिट के पोर्टफोलियो में 150 उत्पाद हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2009 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement