facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

महिंद्रा घटाएगी टै्क्टरों का उत्पादन

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:00 AM IST

बाजार में घटती मांग के कारण देश में ट्रैक्टर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की है।


देश के ट्रैक्टर बाजार में एमऐंडएम की 50 फीसदी से भी अधिक हिस्सेदारी है। इसके तहत कंपनी अपने कांदिवली, नागपुर और रुद्रपुर संयंत्र में उत्पादन कम करेगी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया, ‘बाजार की खस्ता हालत के कारण ट्रैक्टरों की मांग लगातार घट रही है। इस वजह से हमारे गोदामों में भी माल बचा हुआ है।इसीलिए हमने उत्पादन में कटौती करने का फैसला किया है।

कंपनी के कृषि उपकरण विभाग ने दिसंबर के दौरान तीनों संयंत्रों में उत्पादन कम करने की योजना भी बना ली है।’ अप्रैल -नवंबर के दौरान कंपनी के कृषि उपकरणों की बिक्री 2 फीसदी घटकर 63,742 इकाई हो गई है।

जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी समयावधि में  कंपनी ने 65,110 इकाइयों की बिक्री की थी। पिछले कुछ महीनों में पूंजी की कमी और ऊंची ब्याज दरों के कारण ट्रैक्टरों की बिक्री पर नकारात्मक असर पड़ा है।

इसके अलावा कुछ कार, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनियों ने भी घटती मांग के कारण उत्पादन कम कर दिया है। ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों की मांग में लगातार कमी आ रही है, जिसका असर स्वराज माजदा और कई?अन्य ट्रैक्टर कंपनियों पर पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - December 12, 2008 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement